बजट 2023: विपक्ष को भी रास आया Budget, टैक्स में छूट पर MODI सरकार की वाहवाही, पढ़ें खास बातें
बजट 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश कर दिया है. उन्होंने इस दौरान कई बड़ी घोषणाएं की. नई कर व्यवस्था में अधिभार दर की उच्चत दर 37 प्रतिशत से घटाकर 25 प्रतिशत किया गया है. वहीं अब सात लाख रुपये तक के आय वालों को कोई कर नहीं देना होगा. आयकर स्लैब की संख्या छह से घटाकर पांच की गयी है. तीन से छह लाख रुपये पर 5 प्रतिशत और छह से नौ लाख रुपये पर 10 प्रतिशत, नौ लाख रुपये से 12 लाख रुपये पर 15 प्रतिशत और 12 लाख रुपये से 15 लाख रुपये 20 प्रतिशत और 15 लाख रुपये से अधिक की आय पर 30 प्रतिशत कर का प्रावधान किया गया है. जानें बजट की बड़ी बातें यहां
अनुराग ठाकुर बोले- बजट से देश के सभी क्षेत्रों और हर राज्य के लोगों को होगा फायदा
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बजट 2023 पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, अमृत काल के पहले बजट ने भारत के उज्जवल भविष्य का मजबूत आधार तैयार किया है. इस बजट से देश के सभी क्षेत्रों और हर राज्य के लोगों को फायदा होगा. हमारे युवाओं को देने के लिए इसमें बहुत कुछ है. यह भारत को आगे ले जाने वाला बजट है.
पी चिदंबरम बोले- बजट से किसी को कुछ फायदा नहीं हुआ
कांग्रेस सांसद पी चिदंबरम ने कहा, इस बजट से किसे फायदा हुआ है? निश्चित रूप से, गरीब को नहीं, नौकरी की तलाश कर रहे युवा को नहीं, नौकरी से निकाले जाने वाले युवा को नहीं, करदाता को नहीं और गृहिणी को भी नहीं. उन्होंने आगे कहा, वित्त मंत्री ने अपने भाषण में कहीं भी बेरोजगारी, गरीबी, असमानता या समानता जैसे शब्दों का जिक्र नहीं किया. बजट से पता चलता है कि सरकार लोगों की आजीविका, उनकी चिंताओं, अमीर और गरीब के बीच बढ़ती असमानता के बारे में परवाह नहीं करती है.
बजट देश के 140 करोड़ लोगों के लिए वरदान : केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, यह बजट इस देश में रहने वाले 140 करोड़ लोगों के लिए वरदान है. यह एक ऐसा बजट है जो सभी क्षेत्रों के लोगों के बारे में सोचता है और रोजगार का एक स्रोत होगा. देश की अर्थव्यवस्था को संभालने में पीएम मोदी की भूमिका को दुनिया ने सराहा.
रेलवे के लिए 2.41 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए, यह बड़ा बदलाव, बोले- रेल मंत्री
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, रेलवे के लिए 2.41 लाख करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं. यह एक बड़ा बदलाव है और यह यात्रियों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा.
संजय सिंह बोले- आम आदमी के लिए नहीं यह प्रधानमंत्री मोदी के लिए ‘अमृत काल’ है
आम आदमी पार्टी (आप) ने 2014 से प्रति व्यक्ति आय दोगुनी करने के केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के दावे पर बुधवार को सवाल उठाते हुए कहा कि यह देश के आम लोगों के लिए नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ‘अमृत काल’ है.
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए