ePaper

Agra News: ताजनगरी में गरजा 'बाबा का बुलडोजर', अवैध निर्माणों को किया ध्वस्त

Updated at : 12 Mar 2022 8:19 PM (IST)
विज्ञापन
Agra News: ताजनगरी में गरजा 'बाबा का बुलडोजर', अवैध निर्माणों को किया ध्वस्त

Agra News: छावनी परिषद का 'महाबली' सेंट एंथनी स्कूल में जमकर गरजा. सबसे पहले छावनी परिषद की ओर से शूटिंग रेंज को तोड़ा गया. उसके बाद बालिकाओं के लिए बने दूसरे प्ले ग्राउंड पर कार्रवाई की गई.

विज्ञापन

Agra News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला है, जिसके बाद ‘बाबा का बुलडोजर’ फिर से गरजने लगा है. ताजा मामला ताजनगरी आगरा का है, जहां अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर द्वारा कार्रवाई की गई. यह कार्रवाई आगरा के छावनी परिषद क्षेत्र में स्थित एक स्कूल पर की गई. बुलडोजर ने अवैध अतिक्रमण को तहस-नहस कर दिया.

सेंट एंथनी स्कूल के कुछ कंस्ट्रक्शन अवैध

मिली जानकारी के अनुसार, छावनी परिषद का ‘महाबली’ शनिवार दोपहर बाद मॉल रोड स्थित सेंट एंथनी स्कूल पर पहुंचा. यह स्कूल काफी पुराना है. इस स्कूल में सिर्फ छात्राएं ही पढ़ती हैं. इसी स्कूल में बने कुछ कंस्ट्रक्शन को छावनी परिषद की ओर से अवैध बताया गया है और इसी वजह से छावनी परिषद ने अपनी इस कार्रवाई को अंजाम दिया है.

Also Read: Agra Election results 2022: आगरा की 9 विधानसभा सीटों पर बीजेपी का दबदबा कायम, सपा का हुआ सफाया
छावनी परिषद का ‘महाबली’ गरजा

छावनी परिषद का ‘महाबली’ स्कूल में जमकर गरजा. सबसे पहले छावनी परिषद की ओर से शूटिंग रेंज को तोड़ा गया. उसके बाद बालिकाओं के लिए बने दूसरे प्ले ग्राउंड पर कार्रवाई की गई, जिसके बाद अन्य अवैध कंस्ट्रक्शन पर भी कार्रवाई की गई.

Also Read: Agra News: सुहागरात पर पति का खुला राज तो दुल्हन पहुंची थाने, धोखे से हुई थी शादी
स्कूल में मची अफरा-तफरी

छावनी परिषद की ओर से स्कूल में की गई इस कार्रवाई से अचानक अफरा-तफरी मच गई. दरअसल जिस समय बुलडोजर द्वारा स्कूल में कार्रवाई की गई. उस समय कुछ छात्राएं और स्कूल प्रशासन के लोग भी स्कूल में मौजूद थे. स्कूल प्रशासन और छात्राओं ने छावनी परिषद की इस कार्रवाई को रोकने का भरसक प्रयास किया, लेकिन छावनी परिषद का बुलडोजर अपना कार्य अनवरत करता रहा.

रिपोर्ट- राघवेंद्र सिंह गहलोत, आगरा

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola