'मेरा कुश्ती से कोई लेना-देना नहीं', निलंबन के बाद बृजभूषण शरण सिंह ने WFI से बनाई दूरी, नड्डा से की मुलाकात

**EDS, YEARENDERS 2023: PERSONALITIES IN THE NEWS** New Delhi: Wrestling Federation of India (WFI) chief and BJP MP Brij Bhushan Sharan Singh leaves from his residence, in New Delhi, Thursday, July 20, 2023. (PTI Photo)(PTI12_22_2023_000158A)
खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ चुनाव के दो दिन बाद ही नवनिर्वाचित कमेटी को निलंबित कर दिया है. नियमों की अनदेखी का हवाला देकर महासंघ को निलंबित किया है. निलंबन के कुछ ही देर बाद पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करने पहुंचे.
भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की. यह मुलाकात ऐसे समय में हुई जब कुछ देर पहले खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ की नई कार्यकारिणी को निलंबित कर दिया. साथ ही नये अध्यक्ष संजय सिंह के सभी फैसलों पर रोक लगा दी गई. कयास लगाए गए कि बृजभूषण ने इसी संदर्भ में नड्डा से मुलाकात की है, लेकिन उन्होंने मुलाकात के बाद साफ शब्दों में कहा कि मेरा कुश्ती से अब कोई लेना-देना नहीं है. निलंबन के बाद जो भी करना होगा वह कुश्ती महासंघ की कार्यकारिणी करेगी. मेरा उसमें कोई हस्तक्षेप नहीं है.
महासंघ से मेरा कोई लेना-देना नहीं
बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अब महासंघ के साथ जो कुछ भी होगा, वह उनकी चिंता का विषय नहीं है. खेल मंत्रालय ने निकाय को यह कहते हुए निलंबित किया है कि उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना अंडर-15 और अंडर-20 चैंपियनशिप की घोषणा कर दी गई. अगले आदेश तक महासंघ को निलंबित कर दिया गया है. 21 दिसंबर के चुनाव में बृजभूषण के करीबी संजय सिंह ने फेडरेशन का चुनाव जीता और प्रमुख बन गये. साक्षी मलिक ने इसके बाद संन्यास की घोषणा कर दी, जिससे विवाद उत्पन्न हो गया. दूसरे दिन बजरंग पुनिया ने चुनाव के विरोध में पद्मश्री लौटाने की घोषणा कर दी.
Also Read: WFI की नई कार्यकारिणी सस्पेंड, खेल मंत्रालय ने संजय सिंह के सभी फैसलों पर लगाई रोक
जेपी नड्डा से मुलाकात पर बृजभूषण की सफाई
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए बृजभूषण ने कहा कि मेरे पास बहुत से दूसरे काम हैं. चुनाव नजदीक आ रहे हैं, हमें उसकी तैयारी करनी है. मैंने 12 साल तक काम किया है. समय बताएगा कि मैंने अच्छा किया या बुरा. एक तरह से मैंने कुश्ती से संन्यास ले लिया है यानी खुद को कुश्ती से अलग कर लिया है. अब जो भी करना होगा नवनिर्वाचित लोग करेंगे. चाहे डब्ल्यूएफआई को सरकार से बात करनी हो या अदालत जाना हो, इसमें मेरी कोई भूमिका नहीं है.
संजय सिंह मेरे रिश्तेदार नहीं : बृजभूषण
बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि महासंघ के नये अध्यक्ष संजय सिंह उनके करीबी तो हैं लेकिन रिश्तेदार नहीं हैं. बृजभूषण ने कहा कि कुश्ती से जुड़ा हर व्यक्ति मेरा करीबी है. नई संस्था ने एक आपातकालीन निर्णय लिया ताकि पहलवानों का एक साल बर्बाद न हो जाए. पिछले 11 महीनों में कोई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हुआ है. नड्डा से मुलाकात पर उन्होंने कहा कि वह अपनी पार्टी के किसी भी राजनीतिक नेता से मिल सकते हैं.
Also Read: बृजभूषण शरण सिंह का दबदबा खत्म? सीएम खट्टर की सलाह के बाद आई बड़ी खबर
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




