पश्चिम बंगाल के कांकीनाड़ा में फिर रेलवे लाइन किनारे से बम बरामद, मचा हड़कंप

Updated at : 19 Nov 2022 3:50 PM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के कांकीनाड़ा में फिर रेलवे लाइन किनारे से बम बरामद, मचा हड़कंप

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के कांकीनाड़ा में फिर रेलवे स्टेशन के नजदीक रेल लाइन किनारे से शनिवार को बम बरामद होने से हड़कंप मच गया है. खबर पाकर मौके पर बम स्क्वायड की टीम पहुंची.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के कांकीनाड़ा में फिर रेलवे स्टेशन के नजदीक रेल लाइन किनारे से शनिवार को बम बरामद होने से हड़कंप मच गया है. खबर पाकर मौके पर बम स्क्वायड की टीम पहुंची. इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. मालूम रहे कि गत 25 अगस्त को ही कांकीनाड़ा रेलवे स्टेशन के नजदीक 28 नंबर रेल गेट के पास रेलवे लाइन किनारे बम को गेंद समझ कर खेलने के दौरान हुए विस्फोट में एक किशोर की मौत हो गयी थी. घटना के बाद से ही रेलवे की ओर से लगातार तलाशी अभियान शुरू किया गया है. तीन माह बाद फिर बम बरामद से सनसनी फैल गयी है. घटना से मौके पर स्थानीय पुलिस प्रशासन और रेलवे के अधिकारी भी पहुंचे हैं.

विस्तृत खबर के लिए बने रहे…

Also Read: नदिया : पारिवारिक विवाद में पिता की हत्या, मां भी जख्मी, हालत गंभीर

रिपोर्ट : मनोरंजन सिंह कोलकाता

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola