Bank Loot: बिहार के बेगूसराय में यूको बैंक को बदमाशों ने लूटा, हथियार के बल पर लूटपाट कर भागे अपराधी

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 02 Mar 2021 1:34 PM

विज्ञापन

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. बेगूसराय में एक बैंक को दिनदहाड़े लूट लिया गया है. जिले के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने यूको बैंक अकोपुर शाखा में इस लूट को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर को करीब आधे दर्जन बदमाशों ने इस लूट को अंजाम दिया है.

जानकारी के मुताबिक बैंक से करीब 6 लाख रुपये की लूट की गई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार दोपहर को करीब आधे दर्जन बदमाश यूको बैंक के इस शाखा में घूस आए. इस दौरान उन्होंने हथियारों के दम पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया.

लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश हथियार लहराते हुए भाग निकले. घटना की जानकारी के बाद वहां हड़कंप मच गया. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन