Salman Khan की Radhe से बॉलीवुड में इंट्री कर चुके हैं Bigg Boss विनर Manveer Gurjar, इस रोल में आ रहे हैं नजर

Updated at : 14 May 2021 6:14 PM (IST)
विज्ञापन
Salman Khan की Radhe से बॉलीवुड में इंट्री  कर चुके हैं Bigg Boss विनर Manveer Gurjar, इस रोल में आ रहे हैं नजर

सलमान खान अपनी फिल्मों में नए चेहरों को मौका देने के लिए जाने जाते हैं. खासकर उनकी फिल्मों में रियलिटी शो बिग बॉस के कंटेस्टेंट को अकसर देखा जा सकता है. इन दिनों सल्लू मियां अपनी फिल्म राधे के लिए चर्चा में हैं. इस फिल्म से एक और इंसान स्टार बन गया है. यह और कोई नहीं बिग बॉस 10 के विजेता मनवीर गुर्जर हैं.

विज्ञापन

सलमान खान अपनी फिल्मों में नए चेहरों को मौका देने के लिए जाने जाते हैं. खासकर उनकी फिल्मों में रियलिटी शो बिग बॉस के कंटेस्टेंट को अकसर देखा जा सकता है. इसके पहले भी वो जय हो में सना खान, संतोष शुक्ला और अश्मित पटेल को लेकर आ चुके हैं. इसके अलावा प्रेम रतन धन पायो में वो बिग बॉस कंटेस्टेंट अरमान कोहली को भी मौका दे चुके हैं. इन दिनों सल्लू मियां अपनी फिल्म राधे के लिए चर्चा में हैं.

इस फिल्म से एक और इंसान स्टार बन गया है. यह और कोई नहीं बिग बॉस 10 के विजेता मनवीर गुर्जर हैं. जी हां मनवीर गुर्जर की बॉलीवुड में एंट्री हो गई है. उन्होंने सलमान खान की फिल्म ने इंडस्ट्री में कदम रख लिया है. रणदीप हुड्डा के साथ लड़ाई वाले सीन में मनवीर नजर आए हैं.

आज की अयोध्या में नजर आ चुके हैं मनवीर गुर्जर

‘राधे’ से मनवीर गुर्जर का एक सीन तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मूवी के विलेन रणदीप हुड्डा से पंगा लेते नजर आ रहे हैं. मनवीर गुर्जर ने कुछ समय पहले ही ‘आज की अयोध्या’ नाम की फिल्म के जरिए अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और अब ‘राधे’ में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर रहे हैं.

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है राधे

इसके अलावा अन्य बिग बॉस के अन्य कंटेस्टेंट भी इस फिल्म में नजर आए हैं. गौतम गुलाटी और एंडी कुमार भी इन्हीं सितारों में शामिल हैं. सलमान खान की इस फिल्म के पिछले साल ईद पर रिलीज होने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण ऐसा नहीं हो पाया.

अब इस साल ईद के अवसर पर ही राधे को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है. इस फ़िल्म के निर्देशक प्रभु देवा हैं. जो सलमान को इससे पहले फ़िल्म वांटेड और दबंग 3 में निर्देशित कर चुके हैं. फ़िल्म में सलमान के साथ दिशा पाटनी की जोड़ी बनी है. फ़िल्म में रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार भी हैं.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola