ePaper

Pradosh Vrat 2023: भाद्रपद मास का दूसरा प्रदोष व्रत कब है? नोट कर लें सही डेट, शुभ मुहूर्त-पूजा विधि और महत्व

Updated at : 24 Sep 2023 12:58 PM (IST)
विज्ञापन
Pradosh Vrat 2023: भाद्रपद मास का दूसरा प्रदोष व्रत कब है? नोट कर लें सही डेट, शुभ मुहूर्त-पूजा विधि और महत्व

Bhadrapad Pradosh Vrat 2023 Date: भाद्रमास का दूसरा प्रदोष व्रत बहुत ही खास माना जा रहा है. प्रदोष व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है. आइए जानते है भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष का बुध प्रदोष व्रत कब है और पूजा मुहूर्त और महत्व क्या है.

विज्ञापन
undefined
भाद्रपद मास का दूसरा प्रदोष व्रत

Bhadrapad Pradosh Vrat 2023 Kab Hai: भाद्रपद मास का दूसरा प्रदोष व्रत बहुत खास माना जा रहा है. प्रदोष व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है. गणेश उत्सव के दौरान पड़ने वाला प्रदोष व्रत की विशेष खासियत है. प्रदोष व्रत हर माह के त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है.

undefined
त्रयोदशी तिथि है भगवान शिव को समर्पित

हर माह के त्रयोदशी तिथि भगवान शिव को समर्पित है. इस दिन पूजा-व्रत करने से शिव-पार्वती संग गणपति की विशेष कृपा बरसती है. धार्मिक मान्यता है कि प्रदोष व्रत करने पर विवाह, वैवाहिक जीवन और आर्थिक मामलों में आ रही परेशानियों का अंत होता है.

undefined
भाद्रपद बुध प्रदोष व्रत कब है?

इस साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत 27 सितंबर 2023, बुधवार को पड़ रहा है, इसलिए ये बुध प्रदोष व्रत कहलाएगा. गणेश उत्सव में बुध प्रदोष व्रत की खास महीमा होती है. इस दिन व्रती को कभी न खत्म होने वाला पुण्य मिलता है.

undefined
भाद्रपद बुध प्रदोष व्रत 2023 मुहूर्त

पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 27 सितंबर 2023 को प्रात: 01 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगी और उसी दिन रात 10 बजकर 18 मिनट पर खत्म होगी. ये भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत होगा. इस दिन शिव पूजा का शुभ समय 27 सितंबर 2023 दिन बुधवार को शाम 06 बजकर 12 मिनट से रात 08 बजकर 36 मिनट तक है.

undefined
प्रदोष व्रत की पूजा विधि

प्रदोष व्रत के दिन सुबह जल्दी उठ जाएं. इसके बाद स्नान कर साफ- स्वच्छ वस्त्र पहनें. प्रदोष व्रत के दिन सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और सूर्यास्त के 45 मिनट बाद तक भगवान शिव की पूजा का विधान होता है. इस दिन शिव मंदिर जाकर शिवलिंग का दूध और शहद से अभिषेक करें. भगवान शिव को फूल, फल, धतूरा, बेलपत्र और मिठाई अर्पित करें. इसके बाद प्रदोष व्रत कथा का पाठ करें, आरती करें. फिर भगवान का प्रसाद वितरण करें. संभव हो तो दिन में आहार न लें. अगर नहीं रह सकते तो फलाहार ले सकते हैं.

undefined
बुध प्रदोष व्रत महत्व

भाद्रपद मास का आखिरी प्रदोष बुधवार को है, ये दिन गणपति बप्पा को समर्पित है. इसके साथ ही गणेश उत्सव भी चल रहे हैं, जो संतान प्राप्ति के लिए बुध प्रदोष व्रत बहुत खास होता है. इस दिन शिव परिवार की उपासना करने वालों को सुयोग्य संतान मिलती है. बुधवार के दिन पड़ने वाले प्रदोष व्रत को सौम्यवारा प्रदोष भी कहा जाता है.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola