Best Tourist Places Of Amritsar: ये हैं अमृतसर के बेस्ट टूरिस्ट प्लेस, जरूर घूमें इन जगहों पर
Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 Aug 2023 3:33 PM
Best Tourist Places Of Amritsar: अमृतसर अपने आकर्षण स्थलों के साथ साथ अपने महमान नबाजी के लिए भी जाना जाता है. जिस से आने वाले पर्यटकों का दिल गद-गद हो जाता हैं. आज हम आपको पंजाब के इस पवित्र शहर की सैर करवाने वाले हैं और बताने वाले हैं इस शहर से जुड़े मुख्य पर्यटन स्थलों के बारे में.
Best Tourist Places Of Amritsar: अमृतसर भारत के पंजाब राज्य मे पडोसी देश पाकिस्तान की सीमा से 28 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं. अमृतसर में कई ऐसे दर्शनीय स्थान है जो पर्यटकों को बहुत पंसंद आते है. अमृतसर अपने आकर्षण स्थलों के साथ साथ अपने महमान नबाजी के लिए भी जाना जाता है. जिस से आने वाले पर्यटकों का दिल गद-गद हो जाता हैं. आज हम आपको पंजाब के इस पवित्र शहर की सैर करवाने वाले हैं और बताने वाले हैं इस शहर से जुड़े मुख्य पर्यटन स्थलों के बारे में.
https://www.instagram.com/p/Cuha63PgrA4/
अमृतसर का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल स्वर्ण मंदिर
अमृतसर के सबसे आध्यात्मिक स्थानों में से एक स्वर्ण मंदिर हैं जोकि श्री हरमंदिर साहिब के नाम से भी प्रसिद्ध हैं. यह मंदिर सिख धर्म के सबसे पवित्र मंदिरों मे शामिल हैं और धार्मिक उत्साह, पवित्रता, संस्कृति और दिव्यता का अनुभव इस मंदिर में किया जा सकता है. गोल्डन टेम्पल का इतिहास बताता हैं कि विध्वंसों के दौर से गुजरने के बाद इसे सन 1830 में संगमरमर और सोने से महाराजा रणजीत सिंह द्वारा फिर से निर्मित करबाया गया था. यह मंदिर अमृतसर शहर के केंद्र में स्थित हैं.
https://www.instagram.com/p/CjooAn5s62F/
वाघा बॉर्डर
अमृतसर से 28 किलोमीटर और लाहौर से 22 किलोमीटर की दूरी भारत और पाकिस्तान की चिन्हित सीमा को वाघा बॉर्डर नाम दिया गया हैं. बाघा बॉर्डर भारत में पंजाब के अमृतसर में स्थित हैं. बाघा बॉर्डर पर शाम के वक्त पर्यटक घूमने आते हैं.
https://www.instagram.com/p/Cv-AupoIRw-/
जलियांवाला बाग
इस बाग की कहानी किसे नहीं पता? जिसने भी इस बाग की कहानी को सुना, वो रो पड़ा है और जिसने समझा है, वह एक बार के लिए जरूर भावुक हो जाता है. यह वहीं बाग है जहां भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास की सबसे बड़ी आहुति दी गई थी. जिसके निशानियां को आज भी इस बाग में संजोकर रखा गया है.
https://www.instagram.com/p/CwIC9ksPbok/?img_index=1
अगर बात करें इस बाग के इतिहास की तो 13 अप्रैल 1919 को इस बाग में एक शांतिपूर्ण सभा बुलाई गई थी. जो रॉलेट एक्ट के विरोध में थी. जलियांवाला बाग से निकलने का सिर्फ एक रास्ता था. जनरल डायर ने उसे रास्ते को ब्लॉक (block) करते हुए हजारों की भीड़ पर अंधाधुंध गोलियां चलाने का आदेश दे दिया. जिन गोलियों के निशान आज भी यहां की दीवारों में देखे जा सकते हैं. आज के समय में इस बाग को एक स्मारक के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है. जहां दूर-दूर से पर्यटक घूमने आते हैं और भारत के इतिहास को जानने और समझने का प्रयास करते है.
महाराजा रणजीत सिंह संग्रहालय
अमृतसर में देखने वाली जगहों में शामिल महाराजा रणजीत सिंह संग्रहालय समर पैलेस का बदला हुआ रूप हैं. महाराजा रणजीत सिंह संग्रहालय एक सुंदर इमारत है जोकि महाराजा रणजीत सिंह की शाही विरासत वस्तुओं जैसे – हथियार और कवच, शताब्दी पुराने सिक्के, उत्कृष्ट पेंटिंग और पांडुलिपियों को संग्रह करके रखा गया हैं. यह महल प्रसिद्ध रामबाग गार्डन से घिरा हुआ स्थान है.
पार्टिशन म्यूजियम
अमृतसर में देखने वाली जगहों में शुमार यहां का पार्टिशन म्यूजियम लाखों लोगों की कहानियां और अन्य तथ्यों की ओर ध्यान केन्द्रित करता हैं. हाल ही में अमृतसर में एक टाउन हॉल को ओपन किया गया था.
अमृतसर कैसे पहुंचे
यदि आपने पंजाब के प्रमुख पर्यटक स्थल अमृतसर जाने का प्लान किया है. तो हम आपको बता दें कि आप फ्लाइट, ट्रेन और बस के अलावा अपने निजी साधन से भी जा सकते हैं.
फ्लाइट से कैसे पहुंचे अमृतसर
अमृतसर शहर के केंद्र से लगभग 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा हैं. जोकि देश के अन्य प्रमुख शहरो से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं. आप इस हवाई अड्डे पर उतर कर अपनी अमृतसर की यात्रा शुरू कर सकते है.
ट्रेन से कैसे पहुंचे अमृतसर
अमृतसर का अपना एक शानदार रेलवे स्टेशन हैं जो शहर को देश के अन्य प्रमुख नगरो जैसे- दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, आगरा, अहमदाबाद, कोलकाता और चंडीगढ़ से बहुत अच्छी तरह से जोड़ता हैं.
बस से कैसे पहुंचे अमृतसर
अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग 1 पर स्थित है और यह सडक मार्ग से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है. अमृतसर देश के अन्य प्रमुख नगरो से दैनिक रूप से चलने वाली बसों के माध्यम से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










