Weekend पर लॉन्ग ड्राइव पर जाने का है प्लान, तो कुछ बातों को ध्यान में रखना है बेहद जरूरी

Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 Aug 2023 2:33 PM

विज्ञापन

Things to do during a long drive: क्या आप जानते हैं 5 से 7 घंटे या इससे भी ज्यादा समय तक लगातार ड्राइव करना भी सेहत के लिए सही नहीं होता, ऐसे में यहां हम आपको बता रहे हैं कि लॉन्ग ड्राइव पर जाते समय किन-किन बातों का ध्यान चाहिये.

विज्ञापन
  • ज्यादा समय तक लगातार ड्राइव करना भी सेहत के लिए सही नहीं होता

  • सफर पर जाने से पहले 7 से 8 या 9 घंटे की नींद पूरी कर लें

  • लॉन्ग ड्राइव के दौरान एक ही पोजीशन में बहुत देर तक न बैठें

Things to do during a long drive : लॉन्ग राइड फैमिली के साथ हो या फिर अकेले, दोनों के हीं अपने मजे हैं. जहां फैमिली के साथ यह एक अच्छा फैमिली टाइम स्पेंड करने का जरिया है, वहीं सोलो लॉन्ग ड्राइव पर खुद को समझने और महसूस करने का एक अच्छा अवसर होता है.  खास बात एक शहर से दूसरे शहर में जाना और वहां की आस-पास की चीजों को एन्जॉय करना लाजवाब होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं 5  से 7 घंटे या इससे भी ज्यादा समय तक लगातार ड्राइव करना भी सेहत के लिए सही नहीं होता, ऐसे में यहां हम आपको बता रहे हैं कि लॉन्ग ड्राइव पर जाते समय किन-किन बातों का ध्यान चाहिये.

Also Read: Cheap And Best Hotels in Gorakhpur: आ रहे हैं गोरखपुर घूमने तो ठहरने के लिए ये रहा सबसे सस्ता और अच्छा होटल

ड्राइविंग के दौरान रखें इन चीजों का ख्याल

  • मनोरंजन का रखें ख्याल (Think about Entertainment Ideas)

  • डिहाइड्रेशन से बचें (Try to avoid dehydration)

  • ब्रेक है जरूरी (Break is Mandatory)

  • सिटिंग की पोजीशन रखें सही (keep the sitting position correct)

  • मेडिसिन किट रखें साथ (Keep medicine kit with you)

  • टूल किट और एक्स्ट्रा टायर जरूर रखे साथ (Must keep tool kit and tire with you)

  • पेट्रोल का रखें ध्यान (Must take care about quantity of petrol)

  • हेल्थी खाना खाए (Take Healthy Diet)

  • ऑडियोबुक पॉडकास्ट सुने (Listen Audiobook Podcast)

  • एंजॉय द राइड (Enjoy the ride)

  • नींद को ना करें नजरअंदाज (Don’t ignore Sleep)

  • मनोरंजन का रखें ख्याल (Think about Entertainment Ideas)

इन बातों का रखें ध्यान

नींद पूरी करना जरूरी

ज्यादातर लोग लॉन्ग ड्राइव को लेकर इतना एक्ससाइटेड रहते हैं कि रातों की नींद उड़ जाती है. क्योंकि सुबह जल्दी उठना और वहाँ जाकर फोटोज क्लिक करना और भी बहुत कुछ. जानकारों के मुताबिक लॉन्ग ड्रिवेपर जाने से पहले जो सोते नहीं हैं उनको ज्यादा नींद आती  है. जिससे एक्सीडेंट का खतरा बढ़ जाता है. ध्यान रहे कि आप सफर पर जाने से पहले 7 से 8 या 9 घंटे की नींद पूरी कर लें.

कागजात लेकर चलें

आप गाड़ी से सफर करने जा रही हैं तो अपने जरूरी कागजात की फोटो कॉपी अपने साथ जरूर ले जाएं साथ ही पति से भी जरूरी कागजात साथ ले जाने को कहें, जैसे कि ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, बीमा, प्रदूषण संबंधी सभी कागजात की फोटो कॉपी आदि, ताकि मुसीबत के समय ये कागजात आपके काम आ सकें और आप परेशानी से बच सकें.

हेल्थी खाना खाए

ड्राइव पर जाने से पहले हेल्दी खाना खाएं. ताकि पूरे रास्ते आप तरोताजा रहें. कई बार ड्राइव पर जाने से पहले लोग ज्यादा तैलीय और मैदा युक्त खाना खा लेते हैं. ऐसे में उन्हें ड्राइविंग करते वक्त नींद आती है। जोकि आपके जीवन के लिए काफी खतरनाक हो सकता है.

पानी है जरूरी

अगर आप लॉन्ग ड्राइव पर जा रहे हैं, तो अपने सफर की दूरी के अनुसार पानी की बोतलें न भूलें. याद रहे लंबे सफर पर जाना और पानी का साथ हों अभूत जरूरी है. इसलिए 5 से 6 बोतल या आप छोटा सा फ्रीजर भी अपने साथ ले जा सकते हैं.

Also Read: Majuli Island Tour: दुनिया के सबसे बड़े नदी द्वीप माजुली को ऐसे करें एक्सप्लोर, यहां इन जगहों के लें मजे

लॉन्ग ड्राइव लें 30 मिनट के ब्रेक जरूरी

लॉन्ग ड्राइव के दौरान हर एक-दो घंटे में 30 मिनट का ब्रेक जरूर लें, थोड़ा आस-पास पैदल चलें, और कुछ देर अपने पैरों को आराम दें इससे शरीर में रक्त संचार सामान्य रहेगा.

पोजीशन बदलते रहें

लॉन्ग ड्राइव के दौरान एक ही पोजीशन में बहुत देर तक न बैठें , थोड़ी-थोड़ी देर में अपने बैठने की पोजीशन बदलते रहें, अगर आपके साथ कोई और भी है जिसे ड्राइव करनी आती है तो कुछ देर उसे भी ड्राइव करने को कहें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola