Viral Video: कॉरपोरेट गुलामी छोड़, ऑटो चलाकर जिंदगी का असली सबक दे रहे हैं राकेश

Updated at : 30 Nov 2025 2:17 PM (IST)
विज्ञापन
Viral Video: कॉरपोरेट गुलामी छोड़, ऑटो चलाकर जिंदगी का असली सबक दे रहे हैं राकेश

राकेश आज ऑटो चलाकर अपनी ज़िंदगी की नई कहानी लिख रहे हैं.

Bengaluru Auto Driver: बेंगलुरु के एक आम ऑटो चालक राकेश चर्चाओं में आ गये जब उनका एक इंस्टाग्राम वीडियो वायरल हो गया. इस वीडियो में उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने अपनी कॉरपोरेट नौकरी छोड़कर ऑटो-रिक्शा चलाने का फैसला लिया था. उन्होंने खुलकर कहा कि एक समय वह खुद को बेहद खोया हुआ महसूस करते थे, लेकिन डर पर जीत हासिल करके उन्होंने जिंदगी में एक नया रास्ता चुना है. राकेश का मानना है कि पैसा जरूरी है, लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी है जीवन का असली मकसद ढूंढना. वह लोगों को संदेश देते हैं कि चुनौतियों से घबराएं नहीं अर्थपूर्ण काम करें और खुद को फिर से पहचानने की हिम्मत रखें.

विज्ञापन

Bengaluru Auto Driver: बेंगलुरु के ऑटो चालक राकेश ने हाल ही में अपनी जिंदगी के एक बड़े बदलाव के बारे में इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. पहले वो एक कॉरपोरेट जॉब किया करते थे, लेकिन अब ऑटो-रिक्शा चला रहे हैं. राकेश ने बताया कि एक समय उन्हें लगा कि उनकी जिंदगी खत्म हो रही है और उन्हें कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा था. उन्होंने इस डर के बावजूद अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने का फैसला किया. उनका कहना है कि जिंदगी मुझे हरा नहीं सकती, मैं जो भी चुनौती आएगी उसका सामना करूंगा.

क्या पैसा ही असली कामयाबी है?

राकेश का संदेश साफ है कि पैसा जरूरी है, लेकिन जिंदगी का असली मतलब सिर्फ पैसा नहीं है. उन्होंने बताया कि जब उन्होंने कॉरपोरेट की जॉब छोड़ी, तो उन्हें अपनी जिंदगी का सच्चा मकसद और खुशी मिलनी शुरू हो गई. उनका कहना है कि कुछ बड़ा करने की जरूरत नहीं है. बस आगे बढ़ते रहो और जिंदगी अपना रास्ता खुद आपको दिखाएगी.

कैसे छु गई लोगों को ये कहानी?

उनका यह वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गयी है. यूजर्स ने उनकी हिम्मत और ईगो के ऊपर उठने की ताकत की खूब तारीफ की है. कई लोगों ने बताया कि राकेश की कहानी उन्हें भी अपने डर और समाज के दबाव से लड़ने की प्रेरणा देती है. एक यूजर ने ये भी लिखा की “मैंने MBA किया है और अब ड्राइवर हूं. आपकी कहानी को मैं समझ सकता हूं.”

राकेश की इंस्टाग्राम वाइरल विडिओ को जरूर देखें:

क्या बदलाव ही नई खुशियों का रास्ता है?

राकेश अपने अनुभव से बताते है कि बदलाव डरावना जरूर लगता है, लेकिन कभी-कभी वही बदलाव आपको असली खुशी और संतोष दे सकता है.

Also Read: Nano Banana का कमाल, देखिए कैसे इस शख्स ने बनाया मिनटों में फर्जी पैन और आधार कार्ड

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola