सिउड़ी में पत्थर से प्रहार कर युवक की हत्या, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

Edited by Shinki Singh
Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मृतक ने जींस का पैंट और हरे रंग का शर्ट पहना था. बीरभूम एसपी राजाराम मुखोपाध्याय ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के जरिये बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा.

विज्ञापन

बीरभूम, मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के सिउड़ी थाना इलाके के सिउड़ी सैंथिया सड़क के विद्यासागर कॉलेज के रेनबो क्लब मोड़ के पास शनिवार प्रातः एक युवक की अज्ञात लोगों द्वारा पिटाई करने के बाद पास पड़े भारी पत्थर से कई बार प्रहार कर हत्या किये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. पूरी घटना स्थानीय एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. मामले को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है. शनिवार सुबह रेनबो क्लब मोड़ के लोगों ने प्रातः भ्रमण के दौरान देखा कि रक्त रंजित अवस्था में एक युवक का शव पड़ा हुआ है. वहीं लाश के पास ही खून से सना एक पत्थर पड़ा हुआ है. स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी.

हत्याकांड की सारी घटना पुलिस के हाथ लगी

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सिउड़ी सदर अस्पताल भेज दिया. इलाके के सीसीटीवी कैमरे को खंगालने पर एक सीसीटीवी में इस हत्याकांड की सारी घटना पुलिस के हाथ लग गई. रात करीब ढाई बजे अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की पिटाई करने के बाद भारी पत्थर से उसका चेहरा बुरी तरह कुचल दिया. मृत व्यक्ति कौन है और हत्या करने वाले कौन लोग थे इन सभी विषयों को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है. पुलिस ने बताया कि मृतक ने जींस का पैंट और हरे रंग का शर्ट पहना था. बीरभूम एसपी राजाराम मुखोपाध्याय ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के जरिये बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा.

Also Read: West Bengal : कौस्तुभ बागची ने शुभेंदु अधिकारी के नो वोट टू ममता टैगलाइन का किया समर्थन

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola