ePaper
Live Updates

Bengal Chunav 2021 : ममता बनर्जी लोकप्रिय हैं, तो सिर्फ नंदीग्राम से चुनाव लड़ें, अमित शाह का चैलेंज

Updated at : 18 Feb 2021 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Chunav 2021 : ममता बनर्जी लोकप्रिय हैं, तो सिर्फ नंदीग्राम से चुनाव लड़ें, अमित शाह का चैलेंज

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 Update : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले आज दक्षिण 24 परगना में अमित शाह और ममता बनर्जी की रैली है. दक्षिण 24 परगना में रैली से पहले अमित शाह ने गंगासागर के काकद्वीप में भी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान शाह ने जहां कई घोषणाएं की, वहीं ममता बनर्जी सरकार पर अपराध को लेकर हमला बोला. शाह ने इसी के साथ राज्य के सरकारी कर्मचारियों को 7वां वेतन आयोग (7th pay commission) देने का भी वादा किया. इससे पहले, ममता बनर्जी (mamata banerjee)आज मुर्शिदाबाद दौरे पर गई थी, जहां वे अपने मंत्री जाकिर हुसैन से अस्पताल में मिलने पहुंची. ममता ने इस दौरान कहा कि यह एक साजिश है, हम जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी करेंगे. West Bengal Assembly Election से जुड़े हर अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए..

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
9:17 PM. 18 Feb 219:17 PM. 18 Feb

ममता बनर्जी लोकप्रिय हैं, तो सिर्फ नंदीग्राम से चुनाव लड़ें

ममता बनर्जी अगर आज भी लोकप्रिय हैं, तो सिर्फ नंदीग्राम से ही चुनाव लड़ें. उन्हें दो सीटों से चुनाव नहीं लड़ना चाहिए. ये बातें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को एक राष्ट्रीय चैनल के कॉनक्लेव में कहीं.

5:03 PM. 18 Feb 215:03 PM. 18 Feb

अमित शाह का रोड शो शुरू

दक्षिण 24 परगना में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का रोड शो शुरू हो गया है. अमित शाह कते रोड शो में दिलीप घोष, शुभेंदु अधिकारी और राहुल सिन्हा मौजूद हैं.

5:03 PM. 18 Feb 215:03 PM. 18 Feb

ममता ने दिया शाह को चैलेंज

अमित शाह के भतीजे वाले बयान पर ममता बनर्जी बिफर गई है. ममता ने चैलेंज करते हुए कहा कि अमित शाह किसी भी सीट से मेरे भतीजे के खिलाफ चुनाव लड़ लें, जनता उन्हें समझा देंगी.

5:03 PM. 18 Feb 215:03 PM. 18 Feb

2021 में फिर ममता- अभिषेक

दक्षिण 24 परगना में एक रैली को संबोधित करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि एक्कुसे फेर ममता. उन्होंने कहा कि इस बार 250 सीटों पर जीत दर्ज करना है और गुजरात से आए लोगों को वापस भेजना है.

5:03 PM. 18 Feb 215:03 PM. 18 Feb

अभिषएक बनर्जी ने बीजेपी पर बोला हमला

युवा तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधा है. अभिषेक ने कहा कि जो लोग बांगला नहीं जानते हैं, वो लोग बंगाल में सरकार बनाने की कोशिश में है. उन्होंने बीजेपी के सोनार बांग्ला के नारे पर भी हमला बोला

5:03 PM. 18 Feb 215:03 PM. 18 Feb

शाह को दिखाया काला झंडा

पश्चिम बंगाल के काकद्वीप में अमित शाह की रैली में एक महिला ने गृहमंत्री को काला कपड़ा दिखाया. इस दौरान शाह ने लोगों साथ अपील करते हुए कहा कि उन्हें छोड़ दीजिए. ये ममता दीदी की संस्कृति है.

2:29 PM. 18 Feb 212:29 PM. 18 Feb

सरकारी कर्मचारियों को सातवां वेतन आयोग, पारा शिक्षकों को उचित वेतनमान

काकद्वीप में बोले अमित शाह, बंगाल में भाजपा की सरकार बनी, तो सरकारी कर्मचारियों को देंगे सातवां वेतन आयोग, पारा शिक्षकों को उचित वेतनमान

2:29 PM. 18 Feb 212:29 PM. 18 Feb

परिवर्तन रथ को रवाना करने से पहले बोले अमित शाह, जय श्रीराम का नारा लेकर बंगाल के घर-घर तक जायेंगे

कोलकाता जिला के लिए परिवर्तन रथ को अमित शाह ने रवाना किया. इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के साथ-साथ बीजेपी जिंदाबाद के नारे लगाये गये.

2:45 PM. 18 Feb 212:45 PM. 18 Feb

जय श्रीराम का नारा लेकर बंगाल के घर-घर तक जायेंगे, काकद्वीप में बोले अमित शाह

रैली के दौरान अमित शाह ने भीड़ से जय श्री राम का नारा भी लगाया. इस दौरान शाह ने कहा कि ममता बनर्जी यह नारा सुनकर भड़क जाती हैं.

2:52 PM. 18 Feb 212:52 PM. 18 Feb

बंगाल में कमल खिलेगा- शाह

अमित शाह ने फिर बंगाल में लगाया जय श्री राम का नारा, बोले, ममता दीदी हम आपसे नहीं डरते, दक्षिण 24 परगना के लोग भी आपसे नहीं डरते. शाह ने इसी के साथ कहा कि बंगाल में कमल खिलेगा.

2:29 PM. 18 Feb 212:29 PM. 18 Feb

3.59 लाख करोड़ रुपये खा गये तृणमूल कांग्रेस के गुंडे

अमित शाह ने कहा कि 3.59 लाख करोड़ रुपये तृणमूल कांग्रेस के गुंडे खा गये. भाजपा की बंगाल में सरकार बनेगी, तो जांच कराकर एक-एक भ्रष्ट व्यक्ति को जेल भेजेंगे.

2:52 PM. 18 Feb 212:52 PM. 18 Feb

चुनाव के दिन सड़क पर तृणमूल का कोई गुंडा दिखाई नहीं देगा. आप निर्भय होकर मतदान करेंगे. 

2:45 PM. 18 Feb 212:45 PM. 18 Feb

ममता पर हमला

दक्षिण 24 परगना में राजनीतिक हिंसा का शिकार हुए भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को याद किया. शाह ने इस दौरान कहा कि मुझे खुशी मिलती है कि ममता दीदी अब सरस्वती पूजा करती हैं.

2:45 PM. 18 Feb 212:45 PM. 18 Feb

अम्फान का पैसा खाने वालों को भाजपा की सरकार जांच कराकर जेल भेजेगी

अम्फान का पैसा खाने वालों को भाजपा की सरकार जांच कराकर जेल भेजेगी. वहीं शाह ने अभिषेक बनर्जी पर भी निशाना साधा. साथ ही कटमनी का भी जिक्र किया.

2:29 PM. 18 Feb 212:29 PM. 18 Feb

मत्स्य न्याय योजना की खिल्ली उड़ायी

ममता बनर्जी की मत्स्य न्याय योजना की खिल्ली उड़ायी. कहा कि मत्स्य न्याय तो नहीं मिला, आपके सिंडिकेट के लोग मछुआरों के पैसे खा गये. सुंदरवन को अलग जिला नहीं बनाया. अम्फान के बाद मोदी जी ने जो पैसा भेजा, उसे तृणमूल कांग्रेस के गुंडे खा गये.

2:29 PM. 18 Feb 212:29 PM. 18 Feb

गंगा सागर मेला को अंतरराष्ट्रीय मेला का दर्जा देंगे

मछुआरा प्रोड्यूस आयोग का गठन होगा, ताकि मछुआरों को उचित मूल्य मिल सके. सी फूड प्रोसेसिंग हब के रूप में 24 परगना को विकसित करेंगे. गंगासागर को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करेंगे. गंगासागर को केंद्र की योजना के तहत भी लायेंगे. गंगा सागर मेला को अंतरराष्ट्रीय मेला का दर्जा देंगे.

2:29 PM. 18 Feb 212:29 PM. 18 Feb

सरकारी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ, शिक्षकों को उचित मानदेय के लिए कमेटी का गठन करेंगे

बंगाल की जो स्थिति कर दी गयी है, वो इतनी बदतर है. आर्थिक स्थित खस्ताहाल है कि कर्मचारियों को सातवां वेतनमान नहीं मिलता. भारतीय जनता पार्टी की सरकार बना दीजिए, बंगाल के सारे कर्मचारियों को सातवां वेतन आयोग देने का काम ये भाजपा की सरकार करेगी. कमर जितने पानी में उतरकर शिक्षकों ने प्रदर्शन किया. बंगाल में भाजपा की सरकार आते ही आपको उचित मानदंड मिले, इसके लिए कमेटी का गठन किया जायेगा.

2:29 PM. 18 Feb 212:29 PM. 18 Feb

जब तक ममता की सरकार है, तब तक कानून-व्यवस्था नहीं सुधरेगी

जंगल में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर को सुधारने का परिवर्तन है. ममता सरकार में कानून-व्यवस्था ठीक नहीं रह सकती. बंगाल में भाजपा की सरकार बना दीजिए, जो मोदी जी के कंधे से कंधा मिलाकर डबल इंजन की सरकार बंगाल को सोनार बांग्ला बना देगी.

2:29 PM. 18 Feb 212:29 PM. 18 Feb

परिवर्तन का मतलब समझाया

आदिवासी को जंगल में रहने के लिए रिश्वत न देनी पड़े, मछुआरों को मछली पकड़ने के लिए पैसे न देने पड़े, उसे परिवर्तन करते हैं. हम तुष्टिकरण को खत्म करेंगे. दुर्गापूजा, सरस्वती पूजा के साथ-साथ रामनवमी भी कर सको, उसको परिवर्तन कहते हैं.

2:29 PM. 18 Feb 212:29 PM. 18 Feb

हमारा लक्ष्य ममता को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाना नहीं, बंगाल को सोनार बांग्ला बनाना है, अमित शाह बोले

2:29 PM. 18 Feb 212:29 PM. 18 Feb

भाजपा की लड़ाई

भाजपा के बूथ कार्यकर्ता और तृणमूल के सिंडिकेट के बीच है जंग. ये लोग आपके हिस्से का चावल खा जाते हैं, अम्फान की सहायता खा जाते हैं, सीमेंट खरीदना हो, तो उसे महंगा कर देते हैं. इस सिंडिकेट को आप बदलोगे या नहीं?

2:29 PM. 18 Feb 212:29 PM. 18 Feb

हम तृणमूल कांग्रेस को उखाड़ फेंकेंगे क्या?

बंगाल के सभी 294 क्षेत्र से गुजरेगा परिवर्तन रथ. हम तृणमूल कांग्रेस को उखाड़ फेंकेंगे क्या?

2:29 PM. 18 Feb 212:29 PM. 18 Feb

समाज सुधारकों को भी याद किया

2:29 PM. 18 Feb 212:29 PM. 18 Feb

वन देवी हम सबका संरक्षण करती है

परिवर्तन यात्रा यहां से शुरू कर रहे हैं, क्योंकि वन देवी हम सबका संरक्षण करती हैं. आज के ही दिन रामकृष्ण परमहंस का जन्म हुआ था. आज के ही दिन चैतन्य महाप्रभु का भी जन्म हुआ. बंगाल की इन दो महान आत्माओं ने बंगाल को गौरवान्वित किया.

2:29 PM. 18 Feb 212:29 PM. 18 Feb

ये ममता दीदी की कार्यशैली है

ये ममता दीदी की कार्यशैली है, कोई उन्हें रोके नहीं, पुलिस जरा सोचे, काकद्वीप में बोले अमित शाह

2:29 PM. 18 Feb 212:29 PM. 18 Feb

भारत माता की जय से गंगासागर में अमित शाह ने की सभा की शुरुआत

भारत माता की जय से गंगासागर में अमित शाह ने की सभा की शुरुआत

1:37 PM. 18 Feb 211:37 PM. 18 Feb

शाह की सभा में लगा खेला होबे का नारा

अमित शाह के गंगासागर पहुंचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नारा लगाया. कार्यकर्ताओं ने बंगाल चुनाव का मशहूर नारा एहि माटी ते खेला होबे का गान किया. यह पहली बार है जब बंगाल में अमित शाह की रैली में खेला होबे का नारा लगाया गया.

1:37 PM. 18 Feb 211:37 PM. 18 Feb

बोले अमित शाह

गंगासागर पहुंचे अमित शाह ने कहा कि अगर बंगाल में बीजेपी की सरकार बनी तो हम गंगासागर को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बनाएंगे.

1:37 PM. 18 Feb 211:37 PM. 18 Feb

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गंगासागर पहुंच गए हैं. यहां पर वे कपिल मुनि आश्रम भी पूजा करने जाएंगे. वहीं अमित शाह की रैली से पहले कपिलमुनि आस्रम के महंत ने बीजेपी नेता पर निशाना साधा था.

Bengal Chunav 2021 : ममता बनर्जी लोकप्रिय हैं, तो सिर्फ नंदीग्राम से चुनाव लड़ें, अमित शाह का चैलेंज
1:37 PM. 18 Feb 211:37 PM. 18 Feb

अमित शाह ने चैतन्य महाप्रभु के बारे में बंगाली में ट्वीट किया

अमित शाह ने चैतन्य महाप्रभु के बारे में बंगाली में ट्वीट किया है. शाह ने लिखा, ‘परम पूज्य चैतन्य महाप्रभु ने अपनी अद्भुत व अनोखी भक्ति शैली से जन-जन को धर्म और अध्यात्म से जोड़ा. उन्होंने न सिर्फ सभी दिशाओं में भक्ति का प्रचार किया बल्कि सभी को जात-पात, ऊंच-नीच की भावना से दूर रहने की शिक्षा भी दी। चैतन्य महाप्रभु जी की जयंती पर उनके चरणों में कोटिशः नमन.’

1:37 PM. 18 Feb 211:37 PM. 18 Feb

गंगासागर में कपिल मुनि मंदिर के महंत ने की ममता बनर्जी की तारीफ

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से कपिल मुनि मंदिर के महंत ने पूछा है कि उन्हें चुनाव के समय ही मंदिर की याद क्यों आती है? उन्होंने ममता बनर्जी की तारीफ करते हुए कहा कि गंगासागर का विकास यदि किसी ने किया है, तो वो हैं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी.

1:37 PM. 18 Feb 211:37 PM. 18 Feb

ममता बनर्जी ने बम अटैक को लेकर रेलवे पर सवाल उठाया

सीएम ममता बनर्जी ने जाकिर हुसैन पर हुए बम अटैक को लेकर रेलवे पर सवाल उठाया है. ममता ने कहा कि यह एक साजिश है, हम इसके तह तक जाएंगे और जो भी दोषी होगा, वो बख्शा नहीं जाएगा.

1:37 PM. 18 Feb 211:37 PM. 18 Feb

पीएम मोदी की रैली की तैयारी

पश्चिम बंगाल में भले ही अब तक विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सभी पार्टियों ने प्रचार अभियान शुरू कर दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अब चुनाव प्रचार के लिए बंगाल दौरा शुरू कर दिया है. सात फरवरी को हल्दिया में सभा संबोधित करने के बाद अब हुगली जिले में जनसभा को संबोधित करेंगे. वह 22 फरवरी को एक सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बंगाल पहुंच रहे हैं.

1:37 PM. 18 Feb 211:37 PM. 18 Feb

ममता पहुंची मुर्शिदाबाद

मुर्शिदाबाद में देर रात हुई बम अटैक में ममता सरकार के मंत्री जाकिर हुसैन घायल हो गए थे, जिन्हें आज देखने सीएम ममता बनर्जी अस्पताल पहुंची. सीएम ने बताया कि मंत्री अब खतरे से बाहर हैं.

1:37 PM. 18 Feb 211:37 PM. 18 Feb

लगे जय श्री राम के नारे

आश्रम पहुंचे अमित शाह की रैली में जय श्री राम के नारे लगाए गए. इस दौरान शाह ने कहा कि संत रामानंद के विचारों की रक्षा हमारी पार्टी करेगी. शाह ने इस दौरान मंच से वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी किया.

1:37 PM. 18 Feb 211:37 PM. 18 Feb

शाह करेंगे ममता गी गढ़ में रैली

बंगाल चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज होते जा रही है. पीएम मोदी की रैली से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कोलकाता पहुंचे हैं. अमित शाह आज दक्षिण 24 परगाना में रैली को संबोधित करेंगे.

1:37 PM. 18 Feb 211:37 PM. 18 Feb

बदलेगा मौसम की मिजाज

बंगाल में मौसम (bengal weather) की मिजाज बदल सकती है. अगले 48 घंटों में महानगर समेत विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है. अलीपुर मौसम विभाग के मुताबिक पुरुलिया, बांकुड़ा, पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बर्दवान, उत्तर व दक्षिण 24 परगना और हावड़ा में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश हो सकती है. बुधवार को महानगर का न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है.

1:37 PM. 18 Feb 211:37 PM. 18 Feb

कपिलमुनि आश्रम पहुंचे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रैली से पहले कपिलमुनि आश्रम पहुंच गए हैं. वे वहां पर आरती पूजन में शामिल हुए. अमित शाह आज दक्षिण 24 परगना में रैली को संबोधित करेंगे.

1:37 PM. 18 Feb 211:37 PM. 18 Feb

महंत संजय दास ने कहा…

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के विधानसभा चुनाव से पूर्व दक्षिण 24 परगना के इंदिरा मैदान में परिवर्तन यात्रा की हरी झंडी दिखाने से पूर्व कपिलमुनि मंदिर के दर्शन की बात पर कार्यकारी महंत संजय दास ने कहा कि कपिलमुनि मंदिर सार्वजनिक जगह है. यंहा आने वाले सभी लोगों के लिए मंदिर सामान्य रूप से उपलब्ध है, चाहे वह कोई साधारण व्यक्ति हो या देश के उच्च पदों पर आसीन मंत्री. उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह जब आयेंगे तो वह उन्हें कपिलमुनि भगवान के दर्शन करायेंगे.

1:37 PM. 18 Feb 211:37 PM. 18 Feb

टीएमसी ने की कार्रवाई

बंगाल चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस ने मुर्शिदाबाद जिला परिषद के अध्यक्ष पद से मुशर्रफ हुसैन मंडल को हटा दिया है. साथ ही उन्हें पार्टी से भी निष्कासित कर दिया गया है. वह मुर्शिदाबाद में पार्टी के उपाध्यक्ष भी थे. बुधवार को मुर्शिदाबाद तृणमूल कांग्रेस जिला कमेटी की बैठक हुई थी, जिसमें यह फैसला लिया गया. मंडल तृणमूल से भाजपा में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी के करीबी माने जाते हैं.

1:37 PM. 18 Feb 211:37 PM. 18 Feb

अमित शाह की रैली स्थल पर लेफ्ट मोर्चा ने लगाया बैनर

अमित शाह की रैली स्थल पर लेफ्ट के छात्र इकाई ने बैनर लगा दिया है. बैनर में नौकरी की मांग की गई है. छात्र इकाई ने कहा कि यह बैनर विरोध स्वरुप लगाया गया है.

1:37 PM. 18 Feb 211:37 PM. 18 Feb

टिकैत बढ़ाएंगे बीजेपी की परेशानी

बंगाल चुनाव में किसान नेता राकेश टिकैत भाजपा की परेशानी बढ़ा सकते हैं. दरअसल, किसान संगठन ने एलान किया है कि वे पूरे देश में घूमघूम कर मोदी सरकार के तीनों काले कानून के बारे में लोगों को बताएंगे.

1:37 PM. 18 Feb 211:37 PM. 18 Feb

शाह की रैली से पहले शुभेंदु के गाड़ी पर हमला

अमित शाह की रैली साथ पहले शुभेंदु अधिकारी की गाड़ी पर हमला हुआ. अधिकारी के गाड़ी पर देर रात हमला किया गया. वहीं हमले पर बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा है.

10:16 AM. 18 Feb 2110:16 AM. 18 Feb

कोलकाता पहुंचे शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कोलकाता पहुंच गये हैं. वे यहां पर पार्टी नेताओं के साथ एक मीटिंग करेंगे. इसके बाद शाह दक्षिण 24 परगना में रैली को संबोधित भी करेंगे.

10:16 AM. 18 Feb 2110:16 AM. 18 Feb

तृणमूल पंचायत सदस्य भाजपा में शामिल

केशियारी धृतग्राम के तृणमूल पंचायत सदस्य मंगल बास्के भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के पश्चिम मेदिनीपुर जिला के भाजपा अध्यक्ष समित कुमार दास की मौजूदगी में मंगल बास्के ने भाजपा का दामन थामा. श्री दास का कहना है कि मंगल, तृणमूल में रहकर इलाके का विकास नहीं कर पा रहे थे, इसलिए वह भाजपा में शामिल हो गये. वहीं तृणमूल के पश्चिम मेदिनीपुर जिला अध्यक्ष अजित माइती का कहना है कि एक-दो लोग चले जाने से तृणमूल को फर्क नहीं पड़ता है.

10:16 AM. 18 Feb 2110:16 AM. 18 Feb

रैली से पहले शाह ने रामकृष्ण परमहंस को किया याद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दक्षिण 24 परगना में रैली से पहले रामकृष्ण परमहंस को याद किया. शाह ने फेसबुक पोस्ट लिखकर कहा, ‘सम्पूर्ण जगत को धर्म व अध्यात्म से प्रकाशित करने वाले रामकृष्ण परमहंस जी ने अपनी शिक्षा व विचारों से देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया. उनके द्वारा दिखाया गया मार्ग मानवता के लिए एक प्रेरणादीप है, जिसकी ज्योति अनंतकाल तक मानव जीवन को मार्गदर्शित करती रहेगी.’

10:16 AM. 18 Feb 2110:16 AM. 18 Feb

अमित शाह के कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने पहुंचे नित्यानंद

दक्षिण 24 परगना जिले के नामखाना स्थित इंद्रौली मैदान में होनेवाली केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सभा (परिवर्तन यात्रा) को लेकर भाजपा काफी सजग है. गृहमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था से लेकर जनसभा की तैयारियों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है. यही कारण है कि बुधवार को गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय कार्यक्रम स्थल का दौरा करने पहुंचे. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां हो गयी हैं. केंद्रिय गृहमंत्री की परिवर्तन यात्रा को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. नित्यानंद राय के साथ राजीव बनर्जी व अन्य स्थानीय नेता उपस्थित थे

10:03 AM. 18 Feb 2110:03 AM. 18 Feb

ममता और शाह की रैली

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले दक्षिण 24 परगना राजनीतिक का अखाड़ा बन गया है. आज इसी इलाके में गृहमंत्री अमित शाह और सीएम ममता बनर्जी की रैली आयोजित है. दोनों नेता एक ही टाइम पर रैली को संबोधित करेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola