ePaper

Weather Forecast : कोलकाता समेत राज्य में दिन भर हल्की बारिश की संभावना, छाये रहेंगे बादल

Updated at : 23 Sep 2023 11:51 AM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast : कोलकाता समेत राज्य में दिन भर हल्की बारिश की संभावना, छाये रहेंगे बादल

दक्षिण बंगाल के अलावा उत्तर बंगाल के जिलों में भी बारिश की संभावना जारी की गई है. शनिवार को जलपाईगुड़ी, दिनाजपुर में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है. दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, मालदा में भारी बारिश की संभावना है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में सुबह से ही बारिश (Rain) हो रही है. कई इलाकें जलमग्न हाे गया है. शुक्रवार की तरह शनिवार को भी कोलकाता समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश होती रही. अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों में पूरे दिन बारिश जारी रहेगी. उत्तर बंगाल के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है. शनिवार सुबह से ही कोलकाता के आसमान में काले बादल छाये हुए हैं. महानगर पहले ही कई बार भारी बारिश से भीग चुका है. मौसम कार्यालय ने कहा कि शनिवार और रविवार को कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के जिलों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है.

उत्तर बंगाल के जिलों में भी बारिश की संभावना

दक्षिण बंगाल के अलावा उत्तर बंगाल के जिलों में भी बारिश की संभावना जारी की गई है. शनिवार को जलपाईगुड़ी, दिनाजपुर में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है. दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, मालदा में भारी बारिश की संभावना है.

Also Read: ममता बनर्जी ने कहा : महिला सशक्तिकरण में बंगाल नंबर 1, न्यूटाउन में विश्वस्तरीय शॉपिंग मॉल खोलेगा लुलु ग्रुप
सोमवार से कम बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव केंद्रित है. फिलहाल निम्न दबाव का झारखंड की ओर स्थानांतरित हो गया है. हालांकि एक मानसून अक्ष बंगाल की खाड़ी के ऊपर फैला हुआ है. जो दीघा के ऊपर से गुजर गई. जब चक्रवात बंगाल की खाड़ी में था. इसके चलते मानसून सक्रिय हो गया है और इसी कारण बारिश हो रही है. यह बारिश कब तक चलेगी ? मौसम कार्यालय सूत्रों के मुताबिक सोमवार से स्थिति में सुधार हो सकता है. कोलकाता में बारिश से पारा गिरा है. शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस था. जो सामान्य से तीन डिग्री कम है. शनिवार को कोलकाता में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है.

Also Read: West Bengal : दिल्ली में ममता और अभिषेक का धरना, देखेगा पूरा बंगाल

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola