ePaper

विशेष व्यय पर्यवेक्षक ने जिले के पर्यवेक्षकों संग की बैठक, सख्त निगरानी करने पर दिया जोर

Updated at : 23 Apr 2021 3:46 PM (IST)
विज्ञापन
विशेष व्यय पर्यवेक्षक ने जिले के पर्यवेक्षकों संग की बैठक, सख्त निगरानी करने पर दिया जोर

Bengal News In Hindi: उम्मीदवारों के खर्च पर निगरानी को लेकर हुई चर्चा. उम्मीदवारों के चुनावी खर्च की निगरानी के लिए पश्चिम बर्दवान और बीरभूम के लिए दुर्गापुर सिटी रेसीडेंसी में एक बैठक की. बीरभूम जिले के व्यय पर्यवेक्षक आईपी एंड टीएएफएस अरुण कुमार, आईआरएस (सीएंडसीई) के. विजय कृष्ण वेलन, आईआरएस (सीएंडसीई) प्रदीप एन, पश्चिम बर्दवान जिले के व्यय पर्यवेक्षक आईआरएस (सी एंड सीई) युध्दस्त कुमार, आईआरएस (सी एंड सीई) दीपिका सिंह और दोनों जिलों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन

आसनसोल: आईआरएस (सेवानिवृत्त) पश्चिम बंगाल के लिए विशेष व्यय पर्यवेक्षक बी. मुरली कुमार ने गुरुवार को चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के चुनावी खर्च की निगरानी के लिए पश्चिम बर्दवान और बीरभूम के लिए दुर्गापुर सिटी रेसीडेंसी में एक बैठक की. बीरभूम जिले के व्यय पर्यवेक्षक आईपी एंड टीएएफएस अरुण कुमार, आईआरएस (सीएंडसीई) के. विजय कृष्ण वेलन, आईआरएस (सीएंडसीई) प्रदीप एन, पश्चिम बर्दवान जिले के व्यय पर्यवेक्षक आईआरएस (सी एंड सीई) युध्दस्त कुमार, आईआरएस (सी एंड सीई) दीपिका सिंह और दोनों जिलों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे.

Also Read: मोचीपाड़ा के बाद अब गिरीश पार्क से 19.95 लाख के बेहिसाबी रुपये जब्त, एक अरेस्ट

उन्होंने फ्लाइंग स्क्वायड टीमों, एसएसटी, नाका, आयकर छापे, बैंकों के माध्यम से संदिग्ध लेनदेन, आबकारी विभाग द्वारा जब्ती, अवैध हथियारों और गोला बारूद के निपटान, सामान्य रूप से जीएसटी संचालन और इन सभी पहलुओं को मजबूत करने के लिए सख्त निगरानी पर जोर दिया. उन्होंने एसएसटी की निगरानी गतिविधियों में विशेष रूप से मतदान से पहले 72 घंटे सीएपीएफ की तैनाती पर जोर दिया.

उन्होंने दोनों जिलों की वर्तमान स्थिति की विस्तार से समीक्षा की और दोनों जिलों को निर्देशित किया कि वे चुनाव के सुचारू संचालन पर कदम उठाएं. उन्होंने जिले के पांच व्यय संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्रों और बीरभूम जिले के एक व्यय संवेदनशील क्षेत्रों में कदम उठाने को लेकर विस्तार से समीक्षा की.

Also Read: बंगाल में कोरोना की ट्रिपल म्यूटेंट ने बढ़ाई टेंशन, हर दिन गहराते संकट में आखिर कैसे होगा चुनाव

Posted By: Aditi Singh

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola