ePaper

Bengal Chunav 2021 : पीएम मोदी आज बंगाल को देंगे कई योजनाओं की सौगात, सीएम ममता बनर्जी कार्यक्रम में नहीं होंगी शामिल

Updated at : 07 Feb 2021 11:07 AM (IST)
विज्ञापन
Bengal Chunav 2021 : पीएम मोदी आज बंगाल को देंगे कई योजनाओं की सौगात, सीएम ममता बनर्जी कार्यक्रम में नहीं होंगी शामिल

Bengal Chunav 2021, West Bengal News, कोलकाता न्यूज : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम और बंगाल का दौरा करेंगे. असम के बाद वे आज रविवार दोपहर बंगाल पहुंचेंगे और कई योजनाओं की सौगात देंगे, लेकिन बंगाल की सीएम ममता बनर्जी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी. बंगाल चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान बढ़ा हुआ है. इस बीच सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने है.

विज्ञापन

Bengal Chunav 2021, West Bengal News, कोलकाता न्यूज : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम और बंगाल का दौरा करेंगे. असम के बाद वे आज रविवार दोपहर बंगाल पहुंचेंगे और कई योजनाओं की सौगात देंगे, लेकिन बंगाल की सीएम ममता बनर्जी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी. बंगाल चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान बढ़ा हुआ है. इस बीच सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने है.

बंगाल चुनाव को लेकर सियासी पारा गर्म है. सीएम ममता बनर्जी को ललकार कर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली लौट गये हैं. अभी कुछ दिन बीते भी नहीं कि बंगाल की राजनीति का तापमान बढ़ाने आज पीएम नरेंद्र मोदी बंगाल पहुंच रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम से हल्दिया पहुंचेंगे. 15 दिन पहले ही सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पीएम बंगाल में थे. आज के कार्यक्रम में बंगाल की सीएम ममता बनर्जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा नहीं करेंगी.

Also Read: PM Modi In Haldia LIVE : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बंगाल दौरा आज, कई योजनाओं की देंगे सौगात

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को मालदा में रोड शो किया था. नवद्वीप में पार्टी की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की थी. इस मौके पर जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा था और पूछा था कि ‘जय श्रीराम’ के नारों को लेकर ममता बनर्जी आपा क्यों खो देती हैं. उन्होंने कहा कि मैं जब यहां आया, तो जय श्रीराम के नारे के साथ मेरा अभिवादन किया गया, लेकिन मुझे समझ नहीं आता कि ममता बनर्जी इसे सुनने के बाद गुस्सा क्यों हो जाती हैं.

Also Read: West Bengal Election Breaking News : नड्डा के बाद अब बंगाल आयेंगे गृह मंत्री अमित शाह, 11 फरवरी को ठाकुरनगर में मतुआ समुदाय को संबोधित करेंगे

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ममता बनर्जी पर अपने अहं को संतुष्ट करने के लिए राज्य के किसानों को प्रधानमंत्री किसान योजना से वंचित करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि ममता और उनकी पार्टी राज्य के किसानों के बीच तेजी से अपनी जमीन खो रही हैं. इस बात का एहसास होने के बाद ही ममता ने सूबे में पीएम किसान सम्मान निधि योजना लागू करने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा के बंगाल में सत्ता में आने के बाद किसानों को न्याय दिलाया जायेगा. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने ममता और उनकी पार्टी को विधानसभा चुनाव में ‘नमस्ते और टाटा’ कहने का मन बना लिया है.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola