ePaper

UP Election 2022: BSP-BJP के युवा नेताओं ने SP का दामन थामा, अखिलेश यादव को ‘विकास पुरुष’ बताया

Updated at : 20 Dec 2021 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
UP Election 2022: BSP-BJP के युवा नेताओं ने SP का  दामन थामा, अखिलेश यादव को ‘विकास पुरुष’ बताया

बरेली सपा कार्यालय पर सोमवार को शहर के सुभाषनगर, बदायूं रोड के युवाओं को सदस्यता दिलाई गई. जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने भाजपा को जनविरोधी बताया. इसके साथ ही अखिलेश यादव की सरकार की तारीफ की.

विज्ञापन

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर नेताओं ने दल-बदल शुरू कर दिया है. सोमवार को बरेली में बड़ी संख्या में भाजपा-बसपा के युवा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सपा का दामन थामा. उनको जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष ने सदस्यता दिलाई. सपा में आने वाले युवाओं ने प्रदेश में अगली सरकार सपा की बनवाने का आह्वान किया. वहीं, युवाओं ने अखिलेश यादव को विकास पुरुष बताया.

बरेली सपा कार्यालय पर सोमवार को शहर के सुभाषनगर, बदायूं रोड के युवाओं को सदस्यता दिलाई गई. जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने भाजपा को जनविरोधी बताया. अखिलेश यादव की पूर्व सरकार की तारीफ की.

महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी ने भाजपा पर युवा विरोधी होने का आरोप लगाया. कहा कि इनकी गलत नीतियों के कारण बेरोजगारी बढ़ी है. सपा में आने वाले युवाओं ने सपा की नीतियों की तारीफ कर सरकार बनाने का आह्वान किया. पार्टी में शामिल होने वालों का सपा नेताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया.

इस दौरान अजय शुक्ला, अंकुश शर्मा, सुधांशु सिंह, दर्पण चौहान, धीरेंद्र यादव, मुशर्रफ अली, गुड्डू शुक्ला, विक्की श्रीवास्तव, ओमपाल कश्यप, पंकज श्रीवास्तव,रजत भारती, संदीप अग्रवाल, दिनेश रावत समेत बड़ी संख्या में युवाओं ने सपा की सदस्यता ली. इस दौरान सपा के पवन सक्सेना, अनुराग सिंह नीटू, डालचंद बाल्मीकि, हरि सिंह वरदान, ओमकार यादव, रविंद्र यादव आदि मौजूद थे.

(रिपोर्ट:- मुहम्मद साजिद, बरेली)

Also Read: यूपी विधानसभा चुनाव के पहले अखिलेश यादव को ‘हाथ’ का साथ, इस मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने दिया समर्थन

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola