WB News : खड़गपुर-बालासोर मुख्य सड़क पर बने आपातकालीन रनवे पर युद्धक विमान उतरने का ट्रायल रन जल्द

Updated at : 15 Nov 2023 2:34 PM (IST)
विज्ञापन
WB News : खड़गपुर-बालासोर मुख्य सड़क पर बने आपातकालीन रनवे पर युद्धक विमान उतरने का ट्रायल रन जल्द

कलाईकुंडा वायुसेना के अफसरों के प्रतिनिधिदल ने लिया आपातकालीन रनवे का जायजा लिया. सुरक्षा को लेकर बेलदा पुलिस से की मुलाकात भी की. जिसके लिए खड़गपुर-बालासोर मुख्य सड़क पर कंक्रीट से बनी सड़क पर आपातकालीन रनवे का निर्माण किया गया है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के खड़गपुर-बालासोर मुख्य सड़क पर बखराबाद के श्यामपुरा से लेकर पोक्तापुल तक कंक्रीट की सड़क पर बने वायुसेना के आपातकालीन रनवे का उद्घाटन शीघ्र होने के साथ-साथ युद्धक विमान के उतरने और उड़ने भरने का ट्रायल रन भी शुरू होने जा रहा है. कलाईकुंडा वायुसेना के अफसरों के एक प्रतिनिधिदल ने आपातकालीन रनवे का जायजा लेते हुए बेलदा थाने के पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ सुरक्षा को लेकर मुलाकात की.

ट्रायल रन को लेकर कलाईकुंडा वायुसेना के अधिकारी और बेलदा पुलिस कुछ भी खुलकर कहने से इंकार कर रहे हैं. लेकिन आपातकालीन रनवे का जायजा और बेलदा पुलिस के साथ कलाईकुंडा वायुसेना के अफसरों की मुलाकात से कयास लगाये जा रहे हैं कि जल्द ही आपातकालीन रनवे का उद्घाटन और युद्ध विमान उतरने और उड़ान भरने का ट्रायल जल्द शुरू हो सकता है.गौरतलब है कि बेलदा पुलिस स्टेशन के बखराबाद से पोटकापुल तक पांच किलोमीटर के खंड में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 60 पर फाइटर प्लेन लैंडिंग की व्यवस्था की जा रही है, जिसके लिए खड़गपुर-बालासोर मुख्य सड़क पर कंक्रीट से बनी सड़क पर आपातकालीन रनवे का निर्माण किया गया है.

Also Read: Bengal Ration Scam:राशन घोटाला मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार ज्योतिप्रिय मल्लिक फिलहाल मंत्री पद पर बने रहेंगे

गौरतलब है कि भारत-चीन सीमा क्षेत्र में तनाव बढ़ रहा है. ऐसे में कलाईकुंडा एयर बेस यहां से करीब है, जो बहुत ही महत्वपूर्ण हवाई अड्डा है. इसकी भौगोलिक स्थिति के कारण वायुसेना को सिक्किम राज्य के बगल में इस स्थान से चीनी सीमा तक उड़ान भरने में 20 मिनट लगेंगे. इस रनवे के निर्माण के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 60 के दोनों ओर लगभग 30 मीटर भूमि भी ली गयी है. अब जल्द ही कार्य पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है.

Also Read: West Bengal Breaking News : पी आर एस ओबेरॉय की उपलब्धियां पश्चिम बंगाल से जुड़ी थीं : ममता बनर्जी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola