ePaper

आजमगढ़ में तीन बच्चों की मां पांचवें प्रेमी संग हुई फरार, पति पोस्टर लेकर ढूंढने में लगा, जानें पूरा मामला

Updated at : 03 Sep 2023 8:21 PM (IST)
विज्ञापन
आजमगढ़ में तीन बच्चों की मां पांचवें प्रेमी संग हुई फरार, पति पोस्टर लेकर ढूंढने में लगा, जानें पूरा मामला

आजमगढ़ में नौ साल पहले प्रेम विवाह करने वाली महिला अपने तीन बच्चों को छोड़कर पांचवें प्रेमी संग फरार हो गई. पीड़ित पति अपनी पत्नी की तलाश में लगा है. वह पुलिस कार्यालयों का चक्कर काट रहा है.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां तीन बच्चों की मां अपने पांचवें प्रेमी संग फरार हो गई है. महिला का पति थाने में गुमशुदगी की तहरीर देने के बाद पुलिस कार्यालयों का चक्कर लगा रहा है. गुमशुदा पत्नी का हाथ में पोस्टर लेकर मासूम बच्चों के साथ वह इंसाफ की गुहार लगा रहा है. बेबस और लाचार पति की पीड़ा को सुनकर लोग हैरान हैं.

दरअसल, अहरौला थाना क्षेत्र के चकब्रह्मनी गांव निवासी पति अनिल के मुताबिक, वह अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए चंडीगढ़ में काम करता था. वहां पर रीना नाम की युवती से उसकी मुलाकात हुई. कुछ महीने बाद दोनों ने मिर्जापुर के विंध्याचल मंदिर में आकर शादी की. शादी के बाद वह अपनी पत्नी रीना को लेकर गांव आ गया और दोनों राजी खुशी से रहने लगे. सबकुछ सही चल रहा था और रीना ने एक बेटी को जन्म दिया. उसके बाद दो जुड़वा बेटे भी पैदा हुए. शादी के 9 साल बीत गए पता ही नहीं चला.

पत्नी ने दिलाया था भरोसा- पति

पहली पुत्री उजाला चार वर्ष बाकी दो पुत्र जुड़वा जन्मे जो अभी दो वर्ष के हैं. अनिल ने पत्नी पर आरोप लगाते हुए बताया कि वह झांसा देकर लोगों से शादी कर लेती है और कुछ दिन साथ रहने के बाद छोड़कर चली जाती है. शादी के नौ साल बीत जाने बाद रीना अक्सर उसे बताती थी कि उसके कई फ्रेंड है पर उसने सभी को छोड़ दिया है क्योंकि वो अपना सारा जीवन पति के साथ ही गुजारना चाहती है. इन बातों पर अनिल ज्यादा ध्यान नहीं दिया क्योंकि उसका पारिवारिक जीवन ठीक चल रहा था. उसे उसकी पत्नी ने भरोसा दिलाया था कि अब तुम्हारे साथ जीवन व्यतीत करना है.

शौच जाने की बात बोलकर घर से निकली थी- पति

रीना ने इस तरह कई लोगों का घर बर्बाद कर दिया. अनिल ने बताया कि शादी के नौ साल बीत जाने के बाद पत्नी किसी से फोन पर रोजाना बातचीत करती थी. जब पत्नी से पूछा तो उसने सच्चाई बताने से इनकार कर दिया. तीन जुलाई 2023 की रात लगभग आठ बजे रीना किसी से फोन पर बातचीत करते हुए शौच के लिए बाहर गई.

घंटों बीत जाने के बाद भी वह वापस नहीं लौटी. काफी तलाश के बाद भी नहीं मिली तो चार जुलाई को अहरौला थाने में पत्नी के गुमशुदा होने की तहरीर दी. करीब एक महीना बीत जाने के बाद अभी तक अहरौला थाने की पुलिस को पत्नी के बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं कर पाई है.

घर पर ही छोड़ गई सारे दस्तावेज

रीना के अपने पांचवें प्रेमी के संग फरार होने का मामला सुर्खियों में बना है. हैरत इस बात पर जताई जा रही है कि वह अन्य पतियों के साथ अपनी पहचान कैसे छुपा लेती थी. इस बार भी उसने अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड छोड़कर एक नई पहचान बनाते हुए पांचवें प्रेमी संग फरार हो गई है.

विज्ञापन
Sandeep kumar

लेखक के बारे में

By Sandeep kumar

Sandeep kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola