Bihar: मुंगेर में पिता समेत CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट को ट्रक ने कुचला, गुजरात में तैनात थे गुंजन कुमार

Updated at : 06 Jun 2022 11:39 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar: मुंगेर में पिता समेत CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट को ट्रक ने कुचला, गुजरात में तैनात थे गुंजन कुमार

मुंगेर में सड़क हादसे में सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट व उनके पिता की मौत हो गयी. जमुई स्टेशन से घर आने के क्रम में उनकी बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी और दोनों को कुचल दिया.

विज्ञापन

बिहार के मुंगेर में एक सड़क हादसे में असिस्टेंट कमांडेट की मौत हो गयी. कमांडेट के पिता की मौत भी इस हादसे में हो गयी. घटना रविवार की है जब देर शाम को गंगटा जंगल के पास एक ट्रक की चपेट में दोनों आ गये. पिता-पुत्र बाइक पर सवार होकर आ रहे थे और रास्ते में सड़क हादसे का शिकार हुए. दोनों जमुई रेलवे स्टेशन से वापस अपने घर लौट रहे थे.

मुंगेर व जमुई की सीमा क्षेत्र के गंगटा जंगल के चोर पुलवा के पास पड़ेरिया गांव निवासी गुंजन कुमार व उनके पिता दिनेश सिंह की मौत सड़क हादसे में हो गयी. मृतक गुंजन कुमार सीआरपीएफ में सहायक कमांडेंट के पद पर तैनात थे. उनकी पोस्टिंग गुजरात में थी. दोनों बाइक पर सवार होकर स्टेशन से अपने घर आ रहे थे. तभी मुंगेर-जमुई की सीमा पर ट्रक व बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी.

ट्रक से टक्कर के बाद बाइक काफी दूर तक घसीटती चली गयी और ट्रक ने बाइक पर सवार दोनों पिता-पुत्र को कुचल दिया. टक्कर के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गये. उधर हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read: Bihar: मुंगेर में गंगा पुल पर बड़े वाहनों को भी चलने की अनुमति, पेट्रोल-डीजल के दामों में भी मिलेगी राहत!

जानकारी के मुताबिक, अधिकारी गुंजन गुजरात के गांधीनगर में पोस्टेड थे. मृतक दिनेश सिंह को दो पुत्र व दो पुत्रियां है. गुंजन बेटों में सबसे छोटे थे और सीआरपीएफ में अधिकारी थे. मृतक गुंजन कुमार की शादी हो चुकी थी और वो अपने पीछे एक बेटा भी छोड़ गये हैं.

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन