ePaper

Asia Cup Hockey: भारत ने पेनाल्टी शूटआउट में पाकिस्तान को रौंदा, हॉकी इंडिया ने की इनामों की बारिश

Updated at : 03 Sep 2023 12:30 AM (IST)
विज्ञापन
Asia Cup Hockey: भारत ने पेनाल्टी शूटआउट में पाकिस्तान को रौंदा, हॉकी इंडिया ने की इनामों की बारिश

**EDS: IMAGE VIA @Media_SAI** Salalah: Indian team celebrates with the trophy after winning the Men's Hockey5s Asia Cup, in Salalah, Oman, Saturday, Sept. 2, 2023. India beat Pakistan 2-0 in the shootout after both teams were locked at 4-4 in regulation time. (PTI Photo)(PTI09_02_2023_000322B)

भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को रोमांचक शूटआउट में 2-0 से हराकर पहला पुरुष हॉकी 5 एशिया कप जीत लिया है. निर्धारित समय तक स्कोर 4-4 से बराबर था. इस जीत के साथ ही भारत ने एफआईएच पुरुष हॉकी 5 विश्व कप 2024 में भी प्रवेश कर लिया.

विज्ञापन
undefined

भारत के लिए मोहम्मद राहील (19वां और 26वां), जुगराज सिंह (सातवां) और मनिंदर सिंह (10वां मिनट) ने निर्धारित समय में गोल दागे. वहीं गुरजोत सिंह और मनिंदर सिंह ने शूटआउट में गोल किए. पाकिस्तान के लिए निर्धारित समय में अब्दुल रहमान (पांचवां), कप्तान अब्दुल राणा (13वां), जिकरिया हयात (14वां) और अरशद लियाकत (19वां) ने गोल दागे.

undefined

इससे पहले भारत ने शनिवार को ही सेमीफाइनल में मलेशिया को 10-4 से रौंदकर फाइनल में प्रवेश किया था. पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल में ओमान को 7-3 से हराकर फाइनल में जगह बनायी थी.

undefined

भारत को टूर्नामेंट के एलीट पूल चरण के मैच में पाकिस्तान से 4-5 से हार मिली थी. भारत की ओर से सेमीफाइनल में मोहम्मद राहील (नौवें, 16वें, 24वें, 28वें मिनट), मनिंदर सिंह (दूसरे मिनट), पवन राजभर (13वें मिनट), सुखविंदर (21वें मिनट), दिप्सन टिर्की (22वें मिनट), जुगराज सिंह (23वें मिनट) और गुरजोत सिंह (29वें मिनट) ने गोल दागे.

undefined

वहीं मलेशिया के लिए कप्तान इस्माइल आसिया अबू (चौथे मिनट), अकहिमुल्लाह अनवर (सातवें, 19वें मिनट), मोहम्मद दिन (19वें मिनट) में गोल किए. भारतीय खिलाड़ियों के उल्लेखनीय प्रदर्शन और महत्वपूर्ण जीत के लिए, हॉकी इंडिया ने टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को दो लाख रुपये, जबकि सहयोगी स्टाफ को एक लाख रुपये देने की घोषणा की.

undefined

एफआईएच पुरुष हॉकी 5 एस विश्व कप ओमान 2024 के लिए क्वालीफाई करने और स्वर्ण पदक जीतने पर टीम को बधाई देते हुए हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ दिलीप तिर्की ने कहा कि मैं ओमान में उल्लेखनीय प्रदर्शन और कड़े मुकाबले के बाद टूर्नामेंट जीतने के लिए टीम को बधाई देना चाहता हूं.

undefined

दिलीप तिर्की ने कहा कि इसमें शामिल सभी लोगों ने शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन किया और हमारी महीनों की कड़ी मेहनत और तैयारी सफल रही. मैं एफआईएच पुरुष हॉकी 5 एस विश्व कप ओमान 2024 के लिए टीम को अपनी शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हूं कि वे चमकते रहेंगे.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola