ePaper

NCB से पूछताछ के दौरान फूट-फूट कर रोए आर्यन खान, 4 साल से ड्रग्स का कर रहे थे सेवन

Updated at : 04 Oct 2021 2:19 PM (IST)
विज्ञापन
NCB से पूछताछ के दौरान फूट-फूट कर रोए आर्यन खान, 4 साल से ड्रग्स का कर रहे थे सेवन

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से एनसीबी पूछताछ कर रही हैं. इस दौरान पूछताछ में आर्यन रोते दिखे. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि स्टारकिड चार साल से ड्रग्स ले रहे थे.

विज्ञापन

ड्रग्स पार्टी मामले में बीते रविवार को बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को एनसीबी ने गिरफ्तार किया हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद आर्यन पूछताछ के दौरान फूट-फूट कर रोए. बता दें कि 12 घंटे की पूछताछ के बाद आर्यन को गिरफ्तार किया गया था.

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, एनसीबी के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के दौरान आर्यन खान लगातार रोते रहे. इस पूछताछ के दौरान पता चला कि आर्यन करीब चार साल से ड्रग्स का सेवन कर रहे थे. इसके अलावा एनसीबी के सूत्रों ने ये भी बताया कि आर्यन खान जब यूके, दुबई और दूसरे देशों में थे तब भी वह ड्रग्स का सेवन करते थे.

गौरतलब है कि आज आर्यन खान को कोर्ट में पेश किया जाना है. सूत्रों की मानें तो एनसीबी आर्यन की कस्टडी मांग सकती है. बता दें कि रविवार को आर्यन खान के साथ उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट और फैशन डिजाइनर मुनमुन धमेचा को एक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया था, अदालत ने उन्हें सोमवार तक एनसीबी की हिरासत में भेजा गया था.

Also Read: आर्यन खान के गिरफ्तारी के बाद सलमान खान पहुंचे शाहरुख खान से मिलने, इन सेलेब्स ने भी किया किंग खान का सपोर्ट

बता दें कि नुपुर सतीजा, इश्मीत सिंह चड्ढा, मोहक जायसवाल, गोमित चोपड़ा और विक्रांत छोकर को भी इस केस में आरोपी बनाया गया है. वहीं, आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से शाहरुख खान के सपोर्ट में सलमान खान उतरे. सलमान को शाहरुख के घर के बाहर स्पॉट किया गया. इस दौरान उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वो अपनी कार में दिखे.

इसके अलावा बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी और एक्ट्रेस पूजा भट्ट भी किंग खान का साथ देते नजर आई. बता दें कि आर्यन खान के पास से 21 ग्राम चरस, 5 ग्राम एमडी, 13 ग्राम कोकीन और 21 एमडीएमएम की गोलियां भी मिली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola