AP SET 2024 Registration Starts: आंध्र प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई
Published by : Shaurya Punj Updated At : 15 Feb 2024 11:48 AM
AP SET 2024 Registration Starts: आंध्र विश्वविद्यालय, विशाखापत्तनम ने आंध्र प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा या एपी सेट 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. योग्य उम्मीदवार apset.net.in पर जा सकते हैं और अपने आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं.
AP SET 2024 Registration Starts: आंध्र विश्वविद्यालय, विशाखापत्तनम ने आंध्र प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा या एपी सेट 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार apset.net.in पर जा सकते हैं और अपने आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आपको बता दें उम्मीदवार 2,000 रुपये या 5,000 रुपये के लेट रजिस्ट्रेशन फीस के साथ 30 मार्च तक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. शेड्यूल के मुताबिक, हॉल टिकट 19 अप्रैल, 2024 तक उपलब्ध करा दिए जाएंगे और परीक्षा 28 अप्रैल, 2024 को निर्धारित है.
Also Read: CBSE Board Exam 2024: कल से सीबीएसई
बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, फर्जी जानकारी पर बोर्ड करेगा कार्रवाई
AP SET 2024 Registration: जानें एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
यदि आप इस से रिलेटेड एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको बता दे कि इसमें मास्टर डिग्री में 55% नंबर होने चाहिए. यदि कोई उम्मीदवार मास्टर डिग्री के फाइनल ईयर में भी है तो वह भी इस के लिए आवेदन भेज सकता है. बाकी एलिजिबिलिटी कंडीशंस सारी नीचे दिए गए लिंक में दी गई है .आप इस लिंक पर क्लिक करके सभी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को देख लीजिए.
AP SET 2024 Registration: जानें आयु सीमा
APSET में हिस्सा लेने के लिए कोई आयु सीमा नहीं है. यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर की एलिजिबिलिटी के लिए यह यूजीसी और आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर दिशानिर्देश जारी किए जाते हैं.
AP SET 2024 Registration: यहां देखें एक्जाम पैटर्न
इसके लिए दो पेपर कंडक्ट करवाए जाएंगे. पहले पेपर में कॉमन सब्जेक्ट रहेंगे जो सबके लिए से रहते हैं. इसमें 50 ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन देखे जाएंगे प्रत्येक क्वेश्चन दो नंबर का होगा. दूसरा पेपर एक स्पेसिफिक सब्जेक्ट का होगा जो आपने चूस किया होगा और उसमें 100 ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन आएंगे प्रत्येक क्वेश्चन दो नंबर का होगा.
AP SET 2024 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को इन स्टेप्स का पालन करें
-
ऑफिशियल वेबसाइट apset.net.in पर जाएं.
-
पंजीकरण टैब खोलें.
-
निर्देश पढ़ें और अभी आवेदन करें पर क्लिक करें.
-
पंजीकरण फॉर्म जमा करें.
-
अब, आवेदन पत्र भरें.
-
भुगतान करें और दस्तावेज़ अपलोड करें.
-
फॉर्म सबमिट करें और अंतिम पृष्ठ सहेजें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










