ePaper

सदी के महानायक ने 77 वर्ष की उम्र में लिया अंगदान का फैसला, ट्विटर पर की घोषणा

Updated at : 30 Sep 2020 4:25 PM (IST)
विज्ञापन
सदी के महानायक ने 77  वर्ष की उम्र में लिया अंगदान का फैसला, ट्विटर पर की घोषणा

महानायक अमिताभ बच्चन 77 वर्ष की आयु में भी टेलीविजन और फिल्मों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में कामयाब हैं. फिलहाल उनका सुपरहिट क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहा है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. बिग बी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. आपको बता दें अमिताभ बच्चन ने अपने सूट पर हरे रंग का रिबन लगाते हुए खुद की एक तस्वीर साझा की है और खुलासा किया है कि उन्होंने अपने अंगों को दान करने का संकल्प लिया है.

विज्ञापन

महानायक अमिताभ बच्चन 77 वर्ष की आयु में भी टेलीविजन और फिल्मों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में कामयाब हैं. फिलहाल उनका सुपरहिट क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहा है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. बिग बी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. आपको बता दें अमिताभ बच्चन ने अपने सूट पर हरे रंग का रिबन लगाते हुए खुद की एक तस्वीर साझा की है और खुलासा किया है कि उन्होंने अपने अंगों को दान करने का संकल्प लिया है. अपनी इस तस्वीर को साझा करते हुए अमिताभ बच्चन ने ट्वीट में लिखा, ‘मैं एक शपथ ले चुका, अंगदाता हूं. मैंने ये ग्रीन रिबन इसकी पवित्रता के लिए पहना हुआ है.’

सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर उनके इस ट्वीट को पंसद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट के जरिए अमिताभ बच्चन की तारीफ भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखी है, ‘मैं एक अंगदाता हूं जो आपके द्वारा प्रेरित किया गया है.’ कई लोगों ने अपना सर्टिफिकेट शेयर करते हुए बताया कि वे भी अंगदान का संकल्प ले चुके हैं.

एक यूजर ने लिखा नाम के यूजर ने लिखा, ‘गुरुदेव अमिताभ सर, मैं एक प्रतिज्ञाबद्ध अंगदाता हूं. तीन साल पहले मैंने अपनी शरीर के सभी अंग दान किए.’ इनके अलावा अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट पर और भी कई सोशल मीडिया यूजर और फैंस ने कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है.

रोजाना 15 घंटे कर रहे काम

अमिताभ ने बुधवार सुबह एक दूसरे ट्वीट में बताया कि वे पेंगोलिन मास्क पहनकर काम पर जा रहे हैं और रोजाना 15 घंटे काम कर रहे हैं. इस ट्वीट के साथ भी उन्होंने अपना एक फोटो शेयर किया. अमिताभ इन दिनों केबीसी के नए सीजन में नजर आ रहे हैं.

पिछली बार गुलाबो सिताबो में नजर आए थे अमिताभ

बताते चलें कि अमिताभ बच्चन पिछली बार फिल्म गुलाबो सिताबो में नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने मिर्जा का रोल प्ले किया था, जिसे बहुत सराहा गया. फिल्म में उनके अलावा आयुष्मान खुराना, विजय राज, सृष्टि श्रीवास्तव, फारुख जफर, बृजेंद्र काला जैस सितारों ने काम किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola