ePaper

अमिताभ बच्चन ने इस वजह से प्रशंसकों से मांगी माफी, बोले- आपका स्नेह सदा मेरे साथ रहेगा...

Updated at : 14 Oct 2022 4:28 PM (IST)
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन ने इस वजह से प्रशंसकों से मांगी माफी, बोले- आपका स्नेह सदा मेरे साथ रहेगा...

उन्होंने अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आभार, उन सब का जिन्होंने जन्म दिवस पे बधाई दी! क्षमा प्रार्थी हूँ सब को उत्तर व्यक्तिगत रूप से न दे पाऊँगा! पर आपका स्नेह सदा मेरे साथ रहेगा!' एक यूजर ने लिखा, पुनः एक बार जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं सर.!

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपना 80वां जन्मदिन मनाया. इस मौके पर उनके प्रशंसकों और प्रियजनों ने उनके इस खास दिन और खास बना दिया. अब महानायक ने अपने फैंस और दोस्तों की शुभकामनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया है. बिग बी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक प्यारा सा नोट साझा किया है और सभी को अपार प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने अपने प्रशंसकों से माफी भी मांगी है.

अमिताभ बच्चन ने प्रशंसकों से मांगी माफी

उन्होंने अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘आभार, उन सब का जिन्होंने जन्म दिवस पे बधाई दी! क्षमा प्रार्थी हूँ सब को उत्तर व्यक्तिगत रूप से न दे पाऊँगा! पर आपका स्नेह सदा मेरे साथ रहेगा!’ उनके इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए एक यूजर ने लिखा, पुनः एक बार जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं सर.! महादेव आपको हमेशा स्वस्थ और दीर्घायु बनाए रखें. एक और यूजर ने लिखा, कोई बात नहीं सर हम आपके साथ हैं.


फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

बॉलीवुड के शहंशाह ने अपने ब्लॉग में कहा, “जन्मदिन की बधाई .. और हमेशा खुशियों के लिए प्रार्थना .. इस दिन को मेरे साथ साझा करने के लिए धन्यवाद .. और इतने वर्षों तक मेरे साथ रहने के लिए .. सभी प्यार से विनम्र और अभिभूत हूं और स्नेह .. आप सभी को प्यार, मेरा विस्तारित परिवार … आपके प्यार और स्नेह का मेरे लिए जो अर्थ है, उसका प्रयास करना भी मेरे लिए असंभव है .. इसलिए मैं अपने हाथ जोड़कर सभी के लिए उदार कृतज्ञता की भावना से प्रार्थना करता हूं. मेरा प्यार हमेशा की तरह…”

फैमिली के साथ सेलीब्रेट किया 80वां जन्मदिन

अमिताभ बच्चन ने अपना 80वां जन्मदिन अपने बेटे अभिषेक बच्चन, बेटी श्वेता बच्चन और पोती नव्या नवेली नंदा सहित अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनाया. इस दिन को खास बनाने के लिए अभिषेक और जया बच्चन उनके शो कौन बनेगा करोड़पति में पहुंचे और उन्हें एक प्यारा सा सरप्राइज भी दिया. इस मौके पर उनके सभी परिवारवालों ने वीडियो कॉल के जरिए उन्हें बधाई दी.

Also Read: राजीव सेन को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने की खबरों पर चारु असोपा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- उसने मुझे ब्लॉक…
अमिताभ बच्चन की आनेवाली फिल्में

वहीं अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्हें रश्मिका मंदाना और नीना गुप्ता के साथ फिल्म गुडबाय में देखा गया था. वहीं उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है. उनकी आनेवाली फिल्म ऊंचाई है जिसमें वो अनुपम खेर, बोमन ईरानी, डैनी डेन्जोंगपा और नीना गुप्ता के साथ दिखाई देंगी. वह प्रोजेक्ट के और गणपथ में भी कैमियो अपीयरेंस देंगे.

विज्ञापन
Budhmani Minj

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola