Adipurush Teaser: आदिपुरुष के टीजर को देखकर फैंस नाराज,खराब VFX को लेकर कर रहे ट्रोल, बोले- वीडियो गेम...

Published by : Divya Keshri Updated At : 03 Oct 2022 8:09 AM

विज्ञापन

प्रभास, सैफ अली खान स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष‘ का टीजर रिलीज होने के बाद इसे अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा. यूजर्स टीजर को देखकर खासा नाराज है. ट्विटर पर मीम्स की बाढ़ आ गई है. टीजर को कई यूजर्स ने कार्टून जैसा बता रहे है.

विज्ञापन

Adipurush Teaser: प्रभास (Prabhas), सैफ अली खान और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष‘ (Adipurush Teaser) के टीजर रिलीज का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे. टीजर रिलीज हो गया और इसे देखने के बाद फैंस काफी निराश दिखे. फिल्म के VFX को लेकर यूजर्स ट्वीट कर रहे है और इसे बेहद खराब बता रहे है. टीजर में प्रभास भगवान राम, कृति मां सीता और सनी सिंह लक्ष्मण में दिखे.

आदिपुरुष का टीजर

आदिपुरुष के निर्देशक ओम राउत की ये फिल्म भारतीय महाकाव्य रामायण का एक रूपांतरण है, जिसमें सीजीआई और वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है. टीजर रिलीज होने के बाद ट्विटर पर इसे फैंस द्वारा अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा. टीजर देखने पर ऐसा लग रहा है मानो आप कोई एनीमेशन मूवी देख रहे है. ये लाइव एक्शन फिल्म जैसी नहीं लग रही.

यूजर्स हुए नाराज

ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, सबसे खराब स्तर का वीएफएक्स. वीडियो गेम लगता है. एक अन्य यूजर ने लिखा, मुझे बताओ यह एक कार्टून फिल्म नहीं है. एक और यूजर ने लिखा, मिस्टर @omraut कृपया इस तरह के ग्राफिक्स के साथ फिल्म को रिलीज न करें. यह पहले से कहीं ज्यादा खराब है. आधा आदिपुरुष टीजर गेम जैसा लग रहा है. कृपया ग्राफिक्स को कई गुना अपग्रेड करें.

https://twitter.com/trolee_/status/1576572799711252480

टीजर में क्या है?

आदिपुरुष के टीजर के शुरुआत में प्रभास राम के अवतार पानी के अन्दर दिखते है. प्रभास की आवाज आती है और वो कहते है, ‘धंस जाए ये धरती या चटक जाए ये आकाश, न्याय के हाथों होकर रहेगा अन्याय का सर्वनाश. आ रहा हूं मैं, आ रहा हूं न्याय के दो पैरों से अन्याय के दस सिर कुचलने. आ रहा हूं अधर्म का विध्वंस करने.’ टीजर में वानर सेना, सैफ रावण के अवतार में, कृति सीता के रोल में दिख रही है.

Also Read: Adipurush: भगवान राम के किरदार में छा गए प्रभास, जानें टीजर कब आएगा सामने, रिलीज डेट भी हुआ अनाउंस

जानें फिल्म का बजट

आदिपुरुष लगभग 500 करोड़ रुपये के बजट पर बनी है और ये अगला साल 12 जनवरी 2023 को संक्रांति से पहले आईमैक्स और 3डी में रिलीज होगी. ओम राउत इससे पहले अजय देवगन, काजोल के साथ फिल्म तन्हाजी: द अनसंग वॉरियर बना चुके है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola