71st Miss World: 28 साल बाद भारत में 71वें मिस वर्ल्ड फेस्टिवल का आयोजन, मुंबई में होगा ग्रैंड फिनाले
Published by : Pritish Sahay Updated At : 19 Jan 2024 10:27 PM
71st Miss World: 28 सालों बाद 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन भारत में हो रहा है. इस मौके पर दुनिया भर के 120 देशों से विजेताओं को आमंत्रित किया गया है. कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 सिनी शेट्टी कर रही है.
71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन भारत में हो रहा है. ‘ब्यूटी विद ए पर्पस’ उत्सव 18 फरवरी से दिल्ली में शुरू हो रहा है. फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 सिनी शेट्टी इस महोत्सव का प्रतिनिधित्व करेंगी. प्रतियोगिता के लिए दुनिया भर के 120 देशों की सिनी शेट्टी मेजबानी करेंगी. यह प्रतियोगिता एक महीने तक चलेगी और इसका ग्रैंड फिनाले 9 मार्च 2024 को मुंबई आयोजित किया जाएगा. बता दें भारत में 28 सालों बाद इसका आयोजन हो रहा है. कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 सिनी शेट्टी कर रही है. सिनी कर्नाटक की रहने वाली है.
120 राष्ट्रीय विजेताओं को किया गया आमंत्रित
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की अध्यक्ष और सीईओ जूलिया एवलिन मॉर्ले ने प्रतियोगिता को लेकर कहा है कि भारत की सुंदरता और यहां 120 राष्ट्रीय विजेताओं को आमंत्रित करना एक बहुत बड़ा सम्मान है. उन्होंने कहा कि हम दुनिया को भारत लाएंगे और दुनिया को भारत दिखाएंगे. गौरतलब है कि साल 1996 में भारत ने आखिरी बार मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी की थी.
कब से शुरू हो रहा है 71वां मिस वर्ल्ड फेस्टिवल
बता दें, 18 फरवरी से 9 मार्च 2024 के बीच 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. आयोजन के लिए कई शानदार स्थानों को चुना गया है, जिसमें दिल्ली में भारत मंडपम और मुंबई में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर भी शामिल हैं. कार्यक्रमों की शुरुआत 20 फरवरी को द ओपनिंग सेरेमनी और इंडिया वेलकम द वर्ल्ड के साथ शुरू होगी. कार्यक्रम का आयोजन भारत पर्यटन विकास निगम की ओर से दिल्ली के होटल अशोक में होगा. इस महोत्सव का ग्रैंड फिनाले 9 मार्च 2024 को मुंबई आयोजित किया जाएगा.
महोत्सव के दौरान कई प्रतियोगिता का होगा आयोजन
महोत्सव के दौरान दिल्ली और मुंबई में कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा. इनमें से…
मुंबई
वर्ल्ड टॉप डिजाइनर अवार्ड और मिस वर्ल्ड टॉप मॉडल
मिस वर्ल्ड टैलेंट फ़ाइनल
मल्टी मीडिया चैलेंज
मिस वर्ल्ड रेड कार्पेट स्पेशल
71वें मिस वर्ल्ड फाइनल
दिल्ली में आयोजित
मिस वर्ल्ड स्पोर्ट चैलेंज
हेड टू हेड चैलेंज फाइनल
कॉन्टिनेंटल ब्यूटी विद ए पर्पस चैलेंज
Also Read: चंद्रयान-3 मिशन को मिली एक और सफलता, चांद के साउथ पोल पर प्लेस मार्कर की तरह कर रहा काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










