Cruiser Bike खरीदने का बना रहे हैं प्लान? ये 5 बन सकती हैं बेस्ट चॉइस, जानें माइलेज और खासियत

Harley-Davidson X440
अगर आप नई क्रूजर बाइक लेने की सोच रहे हैं, तो ये 5 ऑप्शन आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं. Harley-Davidson X440, Royal Enfield Guerrilla 450 और Honda CB350 Hness की कीमत, फीचर्स और माइलेज की जानकारी यहां जानें.
यदि आप एक नई क्रूजर बाइक लेने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां हम आपके लिए 5 शानदार ऑप्शन लेकर आए हैं. इस सूची में Harley-Davidson, Royal Enfield, Honda और जावा कंपनी की गाड़ियां शामिल हैं, जो इस समय देश की मोस्ट पॉपुलर क्रूजर बाइकों की लिस्ट में आती हैं. इन सभी का दमदार परफॉर्मेंस और धांसू फीचर्स राइडर्स को अपना दीवाना बना लेते हैं. आइए इन तीनों गाड़ियों की खासियत और माइलेज के बारे में हम आपको जानकारी देते हैं. इसके अलावा हम कीमत के बारे में भी जानेंगे.
Harley-Davidson X440
सूची में पहले नंबर पर हमने हार्ले डेविडसन कंपनी की धाकड़ बाइक Harley-Davidson X440 रखा है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम (दिल्ली) कीमत 2,84,000 रुपए है. इसमें मिलने वाला 440 सीसी ऑइल कूल्ड इंजन इसे खास बनाता है, जो 27.37 ps पावर और 38 nm टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता रखता है. इसके अलावा इसमें डबल डिस्क ब्रेक मिलेगा. फीचर्स के तौर पर इस क्रूजर बाइक में ड्यूअल चैनल ABS, स्विचेबल ABS, डेटाइम रनिंग लाइट, सर्विस ड्यू इन्डिकेटर, डिजिटल स्पीडोमीटर, डिजिटल ओडोमीटर, डिजिटल ट्रिपमीटर और मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेंगे. इसकी माइलेज की बात करें, तो इसका एस्टिमेटेड माइलेज 30 से 25 kmpl है, जबकि ओवरऑल 35 kmpl है.
Royal Enfield Guerrilla 450
इस लिस्ट में हमने दूसरे नंबर पर Royal Enfield Guerrilla 450 को रखा है. अगर आप रॉयल इनफील्ड के फैन हैं, तो इस क्रूजर बाइक को अपने घर ला सकते हैं. इसकी स्टार्टिंग एक्स शोरूम प्राइस 1,51,063 रुपए है. इसमें आपको 425 सीसी का लिक्विड कूल्ड इंजन मिलेगा, जो 40.02 ps पावर और 40 nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसके अलावा फीचर्स में ड्यूअल चैनल ABS, डेटाइम रनिंग लाइट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, राइडिंग मोड, नेविगेशन, सर्विस ड्यू इंडिकेटर, एनालॉग स्पीडोमीटर, डिजिटल ओडोमीटर, डिजिटल ट्रिपमीटर और लो बैटरी अलर्ट मिलेंगे. इसकी माइलेज की बात करें, तो इस बाइक का ARAI क्लेम्ड माइलेज 29.5 kmpl है.
Honda CB350 Hness
अगर आप होंडा लवर हैं और इस कंपनी की एक क्रूजर बाइक खोज रहे हैं, तो Honda CB350 Hness बेस्ट चॉइस हो सकती है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1,93,139 रुपए है. इसमें आपको इसमें 348.46 सीसी 4 स्ट्रोक-SI इंजन मिलेगा, जो 21.07 ps पावर और 30 mm टॉर्क जेनरेट करता है. इसके अलावा ड्यूअल चैनल ABS, स्विचेबल ABS, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, ट्रैक्शन कंट्रोलर, नेविगेशन सर्विस ड्यू इन्डिकेटर और एनालॉग स्पीडोमीटर मिलेंगे. इस क्रूजर बाइक का ARAI क्लेम्ड 45.8 kmpl है.
Honda CB350
होंडा लवर के लिए क्रूजर बाइक में एक और ऑप्शन इस सूची में है जिसका नाम Honda CB350 है. इस बाइक में आपको 348.36 सीसी सिंगल सिलेंडर 4 स्ट्रोक SI इंजन मिलेगा. यह इंजन 21.07 PS पावर और 27.01 nm टॉर्क जेनरेट करता है. फीचर्स के रूप में इस बाइक में आपको रियर डिस्क ब्रेक, ड्यूअल चैनल ABS, नेविगेशन, सर्विस ड्यू इंडिकेटर,डिजिटल ओडोमीटर, डिजिटल ट्रिपमीटर, 5 स्पीड गियरबॉक्स और मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेंगे. इसका ARAI क्लेम्ड माइलेज 42.17 kmpl है.
Jawa 42 Bobber
लिस्ट में पांचवें नंबर पर Jawa 42 Bobber का नाम है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 2,04,950 रुपए है. इसमें आपको 334 सीसी, सिंगल सिलेंडर 4 स्ट्रोक लिक्विड कूल्ड DOHC इंजन मिलता है. इसमें फीचर्स के रूप में आपको ड्यूअल चैनल ABS, डेटाइम रनिंग लाइट, सर्विस ड्यू इन्डिकेटर, डिजिटल ट्रिपमीटर, डिजिटल स्पीडोमीटर, डिजिटल ओडोमीटर, 12.5 लीटर फ्यूल टैंक और फ्रंट एंड रियर डिस्क ब्रेक मिलेगा. इसका ARAI क्लेम्ड माइलेज 30.56 kmpl है.
ये भी पढ़ें: ₹5000 डाउन पेमेंट देकर Royal Enfield Hunter 350 लाएं घर, जानें कितनी देनी होगी EMI
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Shivansh Shekhar
शॉर्ट बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.
विस्तृत बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं.
उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई
बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
काम का सफर
पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.
विजन
शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










