दलमा में बाघ का आतंक, गौशाला के बैल का किया शिकार, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

Updated at : 12 Mar 2025 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
Tiger Samrat

दलमा से निकल गया सम्राट.

Tiger Terror in Dalma: दलमा में एक बार फिर बाघ ने एक बैल का शिकार किया है. इसकी खबर मिलते ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. वन विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Tiger Terror in Dalma: पूर्वी सिंहभूम के दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी में बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों और पर्यटकों में दहशत है. रविवार रात और सोमवार को दलमा बूढ़ा बाबा शिव मंदिर की गौशाला के बैल को बाघ ने अपना शिकार बनाया. गौशाला की देख-रेख करने वाले झाजल बाबा ने घटना की जानकारी मंदिर प्रबंधन को दी. इसके बाद वन विभाग ने सुरक्षा उपायों के तहत उस क्षेत्र में पर्यटकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है. साथ ही ग्रामीणों और पर्यटकों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है.

दिसंबर से दलमा में घूम रहा है बाघ

बाघ दिसंबर 2024 से लगातार दलमा जंगल में घूम रहा है. अब तक मंदिर की गौशाला की 5 से 6 गायों का शिकार कर चुका है. आश्रम के साधु-संत और ग्रामीणों में इससे भय का माहौल है. दलमा के डीएफओ सबा आलम अंसारी ने बाघ की मौजूदगी की पुष्टि की है. उन्होंने कहा है कि यह बाघ की प्रवृत्ति है.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न

डीएफओ बोले- लोगों को सावधानी बरतने की दी है हिदायत

डीएफओ ने कहा कि वन विभाग स्थिति पर नजर बनाये हुए है और टकराव से बचने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहा है. स्थानीय ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है. जंगल में जाने वालों को सावधानी बरतने की हिदायत दी गयी है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बंगाल होते हुए वापस दलमा लौटा था बाघ

चांडिल और चौका के बीच जंगल में 31 दिसंबर 2024 को बाघ के होने की पुष्टि की गयी थी. इसके बाद से यह बाघ बंगाल होते हुए वापस दलमा पहुंचा और कैमरों में इसकी गतिविधियां दर्ज हुईं हैं. वन विभाग ग्रामीणों के साथ समन्वय बनाकर निगरानी बढ़ा रहा है.

इसे भी पढ़ें

लोकसभा में किसने कहा- संताल परगना को अलग राज्य बनाएं, झारखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने पर करें विचार

गैंगस्टर अमन साहू के शव को बर्फ की सिल्ली में रखकर एंबुलेंस से भेजा रांची

आईएसएम धनबाद क्यूएस रैंकिंग में भारत में अव्वल, विश्व में 20वें नंबर पर

होली से पहले हेमंत सोरेन ने की हाई लेवल मीटिंग, पुलिस को दिये ये निर्देश

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola