Rourkela News : झारसुगुड़ा : चार साल की बेटी को बचाने में मां की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Edited by SUNIL KUMAR JSR
Updated:
विज्ञापन

बच्ची को को झारसुगुड़ा बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को सौंप दिया गया है

विज्ञापन

Rourkela News : ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में मंजू यादव नाम की महिला ने अपनी चार साल की बेटी को उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से बचाने खुद उस ट्रेन की चपेट आ गयी और उसकी जान चली गयी. घटना सोमवार दोपहर की है. मृतका बेलपहाड़ इलाके में भीख मांगती थी. हालांकि बच्ची को बचा लिया गया और झारसुगुड़ा बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को सौंप दिया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार को दोपहर करीब 2:15 बजे मंजू अपनी बेटी के साथ रेलवे क्रॉसिंग के पास खड़ी थी. पल भर में ही बच्ची अपनी मां की पकड़ से छूटकर रेलवे ट्रैक की ओर भागी. ठीक उसी समय उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन तेज गति से आ रही थी. मंजू ने अपनी बेटी को बचाने के लिए उसका पीछा किया, लेकिन ऐसा करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गयी. हालांकि वह अपनी बच्ची को बचाने में कामयाब रही, लेकिन उसकी खुद की जान चली गयी. स्थानीय लोगों ने बुरी तरह से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है. चूंकि मंजू और उसकी बेटी खानाबदोश थी और इलाके में उनका कोई रिश्तेदार नहीं था, इसलिए पुलिस ने बच्ची को झारसुगुड़ा चाइल्ड लाइन कार्यालय को सौंप दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL KUMAR JSR

लेखक के बारे में

By SUNIL KUMAR JSR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola