तांबे का केबल चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार

मधुपुर: मधुपुर के बड़बाद मोहल्ले में दिया वारदात को अंजाम
मधुपुर. शहर के बड़बाद मोहल्ले से तांबे का केबल तार चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया है. पकड़े गये युवक की पहचान प्रियांशु कुमार के रूप में हुई है, जो शहर के ठठेरा मोहल्ला का निवासी बताया जा रहा है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि तांबायुक्त केबल तार को बड़बाद मोहल्ले के पास एक खेत में जमा कर रखा गया था. वहीं से युवक उसे इ-रिक्शा में लादकर बाजार की ओर ले जा रहा था. इसी दौरान ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गयी. संदेह होने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. बताया जाता है कि निकाले गए तांबे की तार की कीमत लगभग एक हजार रुपये आंकी गयी है. तार कहां से चोरी कर लाया गया था और इसे कहां खपाने की योजना थी, इसकी जांच पुलिस कर रही है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया है. वहीं टोटो चालक से भी घटना के संबंध में पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




