Deoghar News : बैद्यनाथ महोत्सव में गायिका पूजा चटर्जी व मधुबंती बागची देंगी प्रस्तुति

Updated:
विज्ञापन
Deoghar News : बैद्यनाथ महोत्सव में गायिका पूजा चटर्जी व मधुबंती बागची देंगी प्रस्तुति

देवघर में बैद्यनाथ महोत्सव 16 मार्च से केकेएन स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा. महोत्सव में स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ देश के प्रसिद्ध कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे.

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता, देवघर : देवघर में बैद्यनाथ महोत्सव 16 मार्च से केकेएन स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा. महोत्सव में स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ देश के प्रसिद्ध कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे. महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को शाम चार बजे झारखंड के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू करेंगे. उद्घाटन के बाद शाम 4:30 से 5:30 बजे तक पाइका नृत्य की प्रस्तुति होगी. इसके बाद शाम 5:30 से 7:00 बजे तक स्थानीय कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे. पहले दिन रात सात बजे से अजीत-मनोज द्वारा भजन प्रस्तुति दी जायेगी. महोत्सव के दूसरे दिन 17 मार्च को शाम पांच बजे से स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति होगी, जो शाम 6:30 बजे तक चलेगी. इसके बाद स्वराभ्युदय संगीत गुरुकुल की प्रस्तुति होगी. शाम सात बजे से इंडियन आइडल फेम पूजा चटर्जी अपनी प्रस्तुति देंगी. वहीं तीसरे दिन 18 मार्च को शाम पांच बजे से स्थानीय कलाकार झूमर, शास्त्रीय नृत्य और भजन की प्रस्तुति देंगे. इसके बाद शाम 6:30 बजे से बॉलीवुड गायिका मधुबंती बागची का कार्यक्रम होगा. महोत्सव को लेकर शहर में तैयारियां शुरू कर दी गयी है. आयोजन समिति का कहना है कि इस सांस्कृतिक महोत्सव के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ दर्शकों को भी विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद मिलेगा. हाइलाइट्स बैद्यनाथ महोत्सव 16 से, तीन दिनों तक केकेएन स्टेडियम में होगा रंगारंग कार्यक्रम सोमवार को पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू करेंगे महोत्सव का उद्घाटन

विज्ञापन
Sanjeet Mandal

लेखक के बारे में

By Sanjeet Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola