पालोजोरी सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों का हुआ ओरल स्क्रीनिंग

Updated:
विज्ञापन
पालोजोरी सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों का हुआ ओरल स्क्रीनिंग

पालोजोरी: पालोजोरी सीएचसी में ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग का हुआ आयोजन

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पालोजोरी; प्रखंड क्षेत्र के सीएचसी में शनिवार को स्वास्थ्य कर्मियों के लिए ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसका उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ लियाकत अंसारी और दंत चिकित्सक डॉ आकाश प्रकाश ने संयुक्त रूप से किया. डॉ आकाश प्रकाश ने हेल्थ वर्करों के मसूड़ों की बीमारियों, ओरल कैंसर और दंत स्वास्थ्य से संबंधित अन्य समस्याओं की विस्तृत जांच की. उन्होंने बताया कि इस जांच का मुख्य उद्देश्य मसूड़ों, दांतों और जबड़े की समस्याओं की पहचान कर समय पर निदान और उपचार सुनिश्चित करना है. इस दौरान डॉ लियाकत अंसारी ने गुटखा, तंबाकू, खैनी और सिगरेट के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी और सभी को दांतों और मुंह को स्वस्थ रखने के लिए इनका उपयोग न करने की शपथ दिलायी. स्क्रीनिंग के बाद डॉ आकाश प्रकाश ने बताया कि अधिकांश कर्मियों में दांतों में गंदगी और खैनी आदि के सेवन से विभिन्न समस्याएं पाई गयी. उन्हें दांतों की सफाई और ओरल स्वास्थ्य बनाए रखने के उपाय भी बताए गए. मौके पर डेंटल असिस्टेंट रोशन कुमार साह, बीपीएम प्रमोद कुमार, बीडीएम आशुतोष कुमार, बीएएम अमित कुमार, एमपीडब्ल्यू रोहित कुमार, एएनएम मन्नु कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
Uday Kant Singh

लेखक के बारे में

By Uday Kant Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola