डीटीओ ने गिट्टी लोड दो हाइवा किया जब्त

Updated:
विज्ञापन
डीटीओ ने गिट्टी लोड दो हाइवा किया जब्त

जिला परिवहन पदाधिकारी ने सारठ में की कार्रवाई

विज्ञापन

सारठ बाजार. जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) शैलेश कुमार प्रियदर्शी ने शनिवार को सारठ क्षेत्र में जांच अभियान के दौरान गिट्टी लदे दो हाइवा को जब्त कर सारठ थाना पुलिस को सौंप दिया. दरअसल, डीटीओ क्षेत्र भ्रमण के दौरान सारठ–देवघर मुख्य मार्ग पर पहुंचे. इसी दौरान उन्होंने ओवरलोड गिट्टी लदे हाइवा को रोककर चालक से गिट्टी से संबंधित कागजात और वाहन के अन्य आवश्यक दस्तावेज दिखाने को कहा, लेकिन चालक द्वारा गिट्टी तथा वाहन से जुड़े आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं किए जाने पर डीटीओ ने तुरंत सारठ थाना पुलिस को मौके पर बुलाया और दोनों हाइवा को पुलिस के सुपुर्द कर दिया. डीटीओ ने इस मामले में हाइवा मालिक के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश थाना प्रभारी को दिया है.

विज्ञापन
रामाकांत मिश्रा

लेखक के बारे में

By रामाकांत मिश्रा

15 फरवरी 2018 से प्रभात खबर में कार्य कर रहे है. लगातार आठ सालों से मेन स्ट्रीम की जर्निल्जम से जुड़े हैं. ग्रामीण स्तर की खबरों को बेहतर कवरेज देने का काम लगातार कर रहे हैं ताकि ग्रास रूट लेवल पर विकास लोगों तक पहुंच सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola