डीएम व एसपी ने ललियाही बड़ी ईदगाह का किया निरीक्षण

Updated at : 20 Mar 2026 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
डीएम व एसपी ने ललियाही बड़ी ईदगाह का किया निरीक्षण

डीएम व एसपी ने ललियाही बड़ी ईदगाह का किया निरीक्षण

विज्ञापन

कटिहार जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने शुक्रवार को ईद पर्व को लेकर ललियाही बड़ी ईदगाह पहुंचकर विधि-व्यवस्था और तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा. ईद की नमाज को लेकर शहर के सभी ईदगाह पूरी तरह सज-धज कर तैयार हो गए हैं. ईदगाह कमेटियों की ओर से व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. ललियाही बड़ी ईदगाह एवं रामपाड़ा ईदगाह में सामूहिक रूप से नमाज अदा की जाएगी. ईदगाह परिसर को रंग-रोगन कर आकर्षक रूप दिया गया है. जिससे पूरे इलाके में त्योहार का माहौल देखने को मिल रहा है. नमाज के दौरान हजारों की संख्या में अकीदतमंदों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं. धूप से बचाव के लिए बड़े-बड़े पंडाल लगाए गए हैं. वहीं ईदगाह के अंदर और बाहर नमाज अदा करने की समुचित व्यवस्था की गई है. बड़ी ईदगाह कमेटी के सचिव मिस्टर ने बताया कि ईद की नमाज को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. सुबह 9 बजे ललियाही बड़ी ईदगाह में नमाज अदा की जाएगी.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन