Elon Musk ला रहे GMail का विकल्प XMail
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 23 Feb 2024 3:11 PM
Elon Musk xAI Jobs
Elon Musk XMail - An Alternative to Gmail : एलन मस्क का नया प्रोजेक्ट एक्समेल एक डिजिटल मेल सुविधा है. यह एक तरह से गूगल के जीमेल का विकल्प होगा.
XMail – Elon Musk Creating Gmail Alternative : दुनिया के सबसे अमीर औरव चर्चित व्यक्तियों में से एक, एलन मस्क जल्द ही गूगल की ई-मेल सर्विस जीमेल (Gmail) की तरह एक नया प्लैटफॉर्म एक्समेल (XMail) लॉन्च करने जा रहे हैं. एलन मस्क का नया प्रोजेक्ट XMail एक डिजिटल मेल सुविधा है. यह एक तरह से गूगल के Gmail का विकल्प (Alternative) होगा. एलन ने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि आने वाले दिनों में XMail लॉन्च होने जा रहा है. इसके जरिये यूजर्स फ्री में ई-मेल भेज सकेंगे. इसके साथ ही, मीडिया फाइल औरव अन्य चीजें भी शेयर की जा सकेंगी. X को डेटिंग ऐप बनाएंगे Elon Musk, माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म पर आयेंगे डिजिटल बैंक वाले भी फीचर्स
Elon Musk XMail – An Alternative to Gmail
एलन मस्क ने एक्स (ट्विटर) में एक यूजर को दिये जवाब में इसकी संभावना जतायी है. एलन मस्क ने संकेत दिया कि एक्समेल (XMail) पर काम चल रहा है और यह Google के Gmail को टक्कर दे सकता है. दरअसल, हुआ यह कि एक एक्स यूजर ने मस्क से नये ई-मेल प्लैटफॉर्म की संभावना के बारे में पूछा कि ‘हम कब XMail बना रहे हैं?’ इस पर एलन मस्क ने रिप्लाई दिया और लिखा कि यह (XMail) आ रहा है. 10 लाख लोगों को पृथ्वी के बाहर इस ग्रह पर भेजेंगे एलन मस्क, तैयार किया ब्लूप्रिंट
XMail बनेगा GMail का विकल्प?
एलन मस्क के साथ पिछली घटनाओं को देखते हुए इस बात पर विश्वास किया जा सकता है कि वह सच में जीमेल का विकल्प लेकर आ रहे हैं. मस्क पहले भी चुपचाप किये गए रिप्लाई के माध्यम से कई बड़ी चीजों का पूर्व संकेत देते रहे हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एलन मस्क पहले भी एक्स को ट्विटर यानी X को एक Everything App बनाने का प्लान जाहिर कर चुके हैं. एक्स की नयी सीईओ लिंडा याकारिनो भी इस बात पर अपनी मुहर लगा चुकी हैं. ऐसे में अब टेक जगत में नयी अटकलों और संभावनाओं को जगह मिल गई है कि एलन मस्क एक्समेल के रूप में Gmail का विकल्प तैयार कर रहे हैं.
Gmail ने दिया Elon Musk को जवाब
सोशल मीडिया पर अपने संभावित प्रतिद्वंद्वी की चर्चा को देखते हुए गूगल के जीमेल (Google Gmail) ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी और इशारों ही इशारों में Elon Musk को जवाब दिया. Gmail ने एलन मस्क के ही एक्स प्लैटफॉर्म पर लिखा- ‘Gmail is here to stay’ (जीमेल यहीं टिक कर रहने वाला है).
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










