फेक अकाउंट्स से फैली अश्लीलता, एक्स की रिपोर्ट जांच के घेरे में, आईटी मिनिस्ट्री ने कसी नकेल

X Grok Report: सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स से ग्रोक एआई दुरुपयोग पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. महिलाओं और नाबालिगों की अश्लील सामग्री हटाने के आदेश के बाद अब कंपनी की कार्रवाई जांच के घेरे में है.
X Grok Report: भारत सरकार का सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कड़ी नजर रख रहा है. मामला है एलन मस्क के स्वामित्व वाले प्लैटफॉर्म के एआई चैटबॉट ‘ग्रोक’ का, जिसके जरिए कथित तौर पर महिलाओं और नाबालिगों की अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री तैयार कर साझा की जा रही थी. मंत्रालय ने एक्स से विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट (ATR) मांगी थी, जो अब जांच के दायरे में है.
मंत्रालय की पड़ताल शुरू
पीटीआई भाषा ने सूत्रों के आधार पर जो रिपोर्ट प्रकाशित की है, उसके अनुसार, एक्स ने अपनी रिपोर्ट मंत्रालय को सौंप दी है. फिलहाल उस जवाब की गहन जांच की जा रही है. मंत्रालय यह देख रहा है कि कंपनी ने ग्रोक के दुरुपयोग को रोकने के लिए कौन-कौन से तकनीकी और संगठनात्मक कदम उठाए हैं.
सरकार की कड़ी चेतावनी
सरकार ने एक्स को साफ शब्दों में चेतावनी दी थी कि ग्रोक का इस्तेमाल कर बनाई जा रही अश्लील और यौन प्रकृति की सामग्री तुरंत हटाई जाए. मंत्रालय ने 2 जनवरी को आदेश जारी कर गैरकानूनी कंटेंट हटाने और 72 घंटे में विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा था.
अनुपालन अधिकारी की भूमिका पर सवाल
मंत्रालय ने एक्स से यह भी स्पष्ट करने को कहा है कि उसके मुख्य अनुपालन अधिकारी ने इस मामले में क्या कदम उठाए. साथ ही, उन खातों और उपयोगकर्ताओं पर की गई कार्रवाई की जानकारी भी मांगी गई है जो अश्लील सामग्री फैलाने में शामिल पाए गए.
फर्जी खातों से बढ़ा खतरा
सूत्रों का कहना है कि ग्रोकएआई का दुरुपयोग कर फर्जी अकाउंट बनाए जा रहे हैं और महिलाओं की तस्वीरों और वीडियो को अपमानजनक तरीके से प्रसारित किया जा रहा है. यह प्लेटफॉर्म की सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर नाकामी को उजागर करता है.
कानूनी कार्रवाई की तैयारी
सरकार ने साफ कर दिया है कि आईटी अधिनियम और उससे जुड़े नियमों का पालन अनिवार्य है. धारा 79 के तहत मिलने वाली ‘सेफ हार्बर’ छूट तभी लागू होगी जब प्लैटफॉर्म जांच-पड़ताल में पूरी तरह खरा उतरे. नियमों के उल्लंघन की स्थिति में एक्स पर भारतीय न्याय संहिता और आईटी अधिनियम के तहत कार्रवाई हो सकती है.
यह भी पढ़ें : केंद्र सरकार का X को सख्त नोटिस- Grok से अश्लील कंटेंट हटाकर 72 घंटे में भेजें रिपोर्ट
यह भी पढ़ें : NO OBSCENE ONLINE: सोशल मीडिया से ओटीटी तक, अश्लीलता पर मोदी सरकार का डिजिटल सफाई अभियान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










