Windows AI अपडेट पर मचा बवाल, यूजर्स बोले- कोई नहीं चाहता ये बकवास!

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 13 Nov 2025 4:28 PM

विज्ञापन

विंडोज एआई अपडेट को यूजर्स ने नकारा

windows ai update backlash: माइक्रोसॉफ्ट के विंडोज चीफ पवन दवुलुरी के AI अपडेट पर सोशल मीडिया फूटा. यूजर्स बोले- पहले बग्स ठीक करो, फिर एआई की बात करो

विज्ञापन

Microsoft ने अपने नये Windows AI Vision की झलक दिखाई तो सोशल मीडिया पर गजब की हलचल मच गई (windows ai update backlash). Windows के प्रमुख पवन दवुलुरी (Pavan Davuluri) ने जैसे ही X (Twitter) पर पोस्ट किया कि Windows अब AgenticOS की दिशा में बढ़ रहा है, लोगों ने जमकर नाराजगी जतायी.

AgenticOS पर सोशल मीडिया में आग

पवन दवुलुरी ने अपने पोस्ट में बताया कि Microsoft Windows को एक AI-Driven Platform बना रहा है, जहां सिस्टम खुद यूजर की जरूरतों को समझेगा. लेकिन ये घोषणा लोगों को रास नहीं आयी. X पर एक यूजर ने लिखा- Stop this nonsense, no one wants this. दूसरे ने कहा- Bro, nobody asked for this! ज्यादातर कमेंट्स में एक ही बात थी- Microsoft को समझ नहीं आ रहा कि यूजर्स असल में क्या चाहते है.

Microsoft Ignite से पहले आया विवाद

यह पोस्ट Microsoft Ignite Conference से ठीक पहले आया था, जहां कंपनी अपने नये AI और Developer Tools पेश करने वाली थी. पवन का मकसद था बताना कि Windows अब AI के लिए सबसे बेहतर प्लैटफॉर्म बन रहा है, लेकिन यूजर्स ने इसे उल्टा समझ लिया. उन्हें लगा कि Microsoft फिर से Windows को ज्यादा जटिल और अनचाहा बना रहा है.

यूजर्स बोले- पहले Bugs सुधारो, AI बाद में लाओ

कई यूजर्स ने Microsoft की आलोचना करते हुए कहा कि कंपनी पहले Windows की स्थिरता और परफॉर्मेंस ठीक करे. एक यूजर ने लिखा- Windows अब बग्स और Ads से भरा गड़बड़ सिस्टम बन गया है. दूसरे ने कहा- हम पैसे देकर भी Beta टेस्टर्स जैसे ट्रीट किये जा रहे हैं. कई लोगों ने ये भी कहा कि Windows को अब Microsoft Account Linking, Ads और Forced Updates से आजादी चाहिए, न कि नया AI फीचर.

AI पर सब कुछ दांव पर लगा रहा है Microsoft

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Microsoft अब अपने AI प्रोजेक्ट्स पर इतना फोकस कर रहा है कि उसने Xbox और Surface डिवीजन का बजट भी घटा दिया है. कंपनी हर जगह Copilot और AI इंटीग्रेशन बढ़ा रही है, लेकिन इस बदलाव से पारंपरिक Windows यूजर्स नाराज हैं. टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि Microsoft को पहले Windows की भरोसेमंद छवि वापस लानी चाहिए, वरना AI वाला Windows और भी मुश्किलें खड़ी कर सकता है.

Windows 11 में अब एक साथ कनेक्ट हो सकेंगे दो Bluetooth डिवाइस, Microsoft ला रहा नया फीचर

Microsoft अब चाहता है कि आप अपने कंप्यूटर से बात करें, AI करेगा सारा कंट्रोल

AI इमेज जेनरेशन टूल्स की जंग: Microsoft, Google, OpenAI और xAI में कौन है सबसे आगे?

AI अपग्रेड और पावर मैनेजमेंट के साथ आया Windows 11 का 24H2 अपडेट, जानें इंस्टॉल करने का पूरा प्रोसेस

IIT मद्रास से लेकर Microsoft तक, जानिए नये Windows चीफ पवन दवुलुरी की प्रेरक कहानी

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola