बेडरूम में फास्ट लेकिन किचन में स्लो… घर के हर कोने में WiFi क्यों नहीं चलता बराबर? जानिए असली वजह
Published by : Ankit Anand Updated At : 06 Oct 2025 11:27 AM
WiFi slow Speed reasons: घर के हर कमरे में वाई-फाई स्पीड बराबर क्यों नहीं होती?
WiFi Speed: आजकल इंटरनेट हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुके हैं. चाहे काम करना हो, पढ़ाई करनी हो, वीडियो देखना हो या ऑनलाइन शॉपिंग करनी हो, सब कुछ अच्छे और फास्ट इंटरनेट से ही हो पता है. इसीलिए हम अपने घरों में वाई-फाई लगवा लेते हैं. लेकिन आपने नोटिस किया होगा कि वाई-फाई की स्पीड घर के हर कोने में बराबर नहीं मिलती. आइए जानते हैं आखिर ऐसा क्यों होता है.
WiFi Speed: आज के समय में इंटनेट न हो तो मानो कोई काम न हो. इंटरनेट हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चूका है. ऑफिस का काम, पढ़ाई और ऑनलाइन शॉपिंग या फिर एंटरटेनमेंट ये सारे काम फास्ट इंटरनेट पर ही चलता है. फास्ट और अनलिमिटेड इंटरनेट के लिए हम घरों में WiFi लगवा लेते हैं लेकिन आपने नोटिस किया होगा कि घर में हर जगह नेटवर्क की स्पीड एक जैसी नहीं रहती. कभी बेडरूम में नेट बढ़िया चलता है, तो कभी ड्रॉइंग रूम में. किचन में चलें जाएं तो स्पीड कम हो जाती है. अब सवाल ये उठता है कि आखिर ऐसा होता क्यों है? आइए जानते हैं इसके पीछे की असली वजह.
क्यों स्लो हो जाते हैं WiFi स्पीड?
- WiFi राउटर से निकलने वाले सिग्नल चारों तरफ गोलाई में फैलते हैं. अगर आपने राउटर को कमरे के किसी कोने में रखा है तो दीवारों से टकराकर सिग्नल कमजोर पड़ जाते हैं. यही वजह है कि घर के कुछ हिस्सों में नेटवर्क तेज मिलता है, जबकि कुछ जगह पर बहुत स्लो हो जाता है.
- अगर आपके घर में मोटी कंक्रीट की दीवारें, भारी लकड़ी के दरवाजे या बड़े फर्नीचर हैं तो ये WiFi सिग्नल को रोक सकते हैं. खासकर जब राउटर और आपके फोन या लैपटॉप के बीच कई दीवारें हों, तो इंटरनेट की स्पीड अपने आप स्लो हो जाती है. वहीं, अगर जिस कमरे में राउटर लगा हो और आप भी उसी कमरे में तो नोटिस करिएगा आपको स्पीड काफी तेज मिलेगी.
- आपके घर में रखे माइक्रोवेव ओवन, फ्रिज, टीवी, ब्लूटूथ डिवाइस भी WiFi सिग्नल को स्लो करते हैं. ये सभी रेडियो वेव्स का इस्तेमाल करते हैं, जिससे राउटर के सिग्नल में रुकावट आती है. इसी वजह से घर के कुछ हिस्सों में इंटरनेट की स्पीड बढ़िया रहती है और कुछ जगहों पर बहुत धीमी हो जाती है.
- घर में इंटरनेट की स्पीड सिर्फ सिग्नल पर ही नहीं, बल्कि उस नेटवर्क से जुड़े डिवाइस की संख्या पर भी डिपेंड करती है. अगर एक ही समय में कई लोग वीडियो देख रहे हों, गेम खेल रहे हों या हैवी फाइल डाउनलोड कर रहे हों, तो स्पीड सबके बीच बांट जाती है. ऐसे में जिस डिवाइस को सबसे अच्छा सिग्नल मिल रहा हो, वहां इंटरनेट सबसे फास्ट चलता है.
WiFi राउटर को कहां रखना चाहिए?
अगर आप अपने राउटर को घर के बीच में या किसी ऊंचाई पर रखेंगे तो इसका सिग्नल हर तरफ अच्छे से फैलेगा और घर के लगभग हर कोने में इंटरनेट की स्पीड ठीक रहेगी. लेकिन ज्यादातर लोग इसे किसी कमरे के कोने या टेबल पर रख देते हैं. इससे सिग्नल का असर सिर्फ कुछ जगहों तक ही रहता है और बाकी जगह इंटरनेट स्लो हो जाता है.
यह भी पढ़ें: WiFi की ये छोटी गलतियां हैकर्स को देती हैं बुलावा, सेफ रहने के लिए फौरन अपनाएं ये टिप्स
यह भी पढ़ें: WiFi राउटर को फ्रिज पर रखने से क्या तेज हो जाती है स्पीड? कइयों को नहीं पता होती ये छोटी-छोटी बातें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










