WhatsApp Trick: एक बार नहीं हजार बार देख सकते हैं View Once वाली फोटो, फॉलो करें यह स्टेप्स

Published by : Ankit Anand Updated At : 15 Apr 2025 11:11 AM

विज्ञापन

WhatsApp

WhatsApp का "View Once" फीचर तस्वीरों और वीडियो को सिर्फ एक बार देखने की सुविधा देता है. लेकिन हम आपके लिए एक खास तरीका लेकर आए हैं, जिससे आप इन "View Once" मीडिया फाइल्स को एक से ज्यादा बार भी देख सकते हैं.

विज्ञापन

व्हाट्सएप दुनियाभर में लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप बन चुका है, जिसमें समय-समय पर नए फीचर्स जोड़े जाते रहते हैं. मेटा की ओनरशिप वाला यह प्लेटफॉर्म आज दोस्तों, परिवार और अपनों से बात करने का सबसे पसंदीदा माध्यम बन गया है. कंपनी लगातार इसमें कई उपयोगी फीचर्स शामिल कर रही है, जिनमें से एक है ‘व्यू वन्स’ (View Once) फीचर.

इस फीचर के तहत भेजे गए मैसेज, फोटो या वीडियो को केवल एक बार ही देखा जा सकता है. इसके बाद यह चैट से अपने आप गायब हो जाता है. आमतौर पर लोग अपनी प्राइवेट जानकारी और फोटो इसी फीचर के जरिए शेयर करते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि ‘व्यू वन्स’ फीचर कैसे काम करता है और इसे एक्टिवेट करने के बाद भी कैसे उस इमेज को आप कभी भी दोबारा देख सकते है.

यह भी पढे़: Smartphone Cooling Tips: आपका भी फोन गर्मियों में हो जाता है गरम? इन 5 टिप्स की मदद से रखें इसे ठंडा-ठंडा कूल-कूल

WhatsApp की “View Once” फोटो को दोबारा देखने का तरीका

अगर आपने कभी व्हाट्सएप पर “View Once” यानी एक बार देखने वाली फोटो देखी है और उसे दोबारा देखने की कोशिश की है, तो आप जानते होंगे कि यह संभव नहीं होता. लेकिन कुछ स्टेप्स को फॉलो करके आप इस फोटो को फिर से देख सकते हैं. जानिए कैसे:

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में WhatsApp ऐप खोलें.
  • अब उस चैट को ओपन करें जिसमें आपको View Once फोटो भेजी गई थी.
  • ध्यान रखें कि एक बार देखने के बाद इस तरह की फोटो को दोबारा सामान्य तरीके से नहीं देखा जा सकता.
  • लेकिन इसे फिर से देखने के लिए WhatsApp की सेटिंग्स में जाएं.
  • निचे स्क्रॉल करें और ‘Storage and Data’ ऑप्शन पर टैप करें.
  • इसके बाद ‘Manage Storage’ विकल्प पर क्लिक करें.
  • अब उस चैट को सर्च करें जिसमें View Once फोटो आई थी.
  • चैट ओपन होते ही ‘Newest’ सेक्शन में जाएं, जहां आपको वह View Once फोटो दिख जाएगी. इस तरह आप अपने फोन में उस फोटो को दोबारा देख सकते हैं.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola