ePaper

WhatsApp पर बिना नंबर शेयर किए होगी चैटिंग, Instagram जैसा फीचर लाने की तैयारी में कंपनी

Updated at : 06 Oct 2025 7:12 AM (IST)
विज्ञापन
WhatsApp Username Feature

WhatsApp पर जल्द आपको username वाला फीचर देखने को मिलेगा

WhatsApp New Upcoming Feature: WhatsApp अब एक नया फीचर पर काम कर रहा है. यह फीचर Instagram की तरह यूजरनेम वाला होगा. इसके जरिए लोग बिना अपना मोबाइल नंबर शेयर किए चैट शुरू कर पाएंगे. फिलहाल ये फीचर सिर्फ कुछ चुनिंदा बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है, लेकिन जल्दी ही इसे दुनिया भर में रोल आउट किया जाएगा.

विज्ञापन

WhatsApp New Upcoming Feature: दुनिया की पॉपुलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप अब एक नए फीचर पर काम कर रही है. इस अपकमिंग फीचर के बदौलत लोगों के कनेक्ट होने का तरीका बदल सकता है. दरअसल, कंपनी अब यूनिक यूजरनेम देने की तैयारी कर रही है. हां वैसा ही जैसा Instagram पर है. इसका मतलब यह हुआ कि अब बिना मोबाइल नंबर बताए भी आप दूसरों से चैटिंग कर सकेंगे. ये फीचर काफी समय से डेवलपमेंट में था और अब इसे वॉट्सऐप के लेटेस्ट Android बीटा वर्जन (2.25.28.12) में देखा गया है. आइए आपको इस फीचर के बारे में थोड़ा डिटेल में बताते हैं.

क्या है WhatsApp का नया Username फीचर? 

WhatsApp अब एक नया यूजरनेम फीचर पर काम कर रहा है. WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर अपने प्रोफाइल सेटिंग से सीधे अपना यूजरनेम क्रिएट और रिजर्व कर सकेंगे. इसका मतलब ये हुआ कि अब चैट शुरू करने के लिए आपको मोबाइल नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. बस सामने वाले  को अपना यूजरनेम बताइए और चैट शुरू कीजिए, बिलकुल इंस्टाग्राम या फेसबुक की तरह. ये नया सिस्टम वॉट्सऐप को और भी प्राइवेट और आसान बनाएगा, खासकर उन लोगों के लिए जो बिजनेस या ऑनलाइन बातचीत में अपना पर्सनल नंबर शेयर नहीं करना चाहते.

Whatsapp username feature (photo- wabetainfo. Com)

Usernames बनाते समय फॉलो करने पड़ेंगे ये नियम

  • Username कभी भी “www.” से शुरू नहीं हो सकता, ताकि ये किसी वेब लिंक जैसा ना लगे.
  • इसमें कम से कम एक अक्षर (letter) होना जरूरी है.
  • इसमें नंबर और अंडरस्कोर (_) भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं.

ये नियम इसलिए बनाए गए हैं ताकि usernames यूनिक और आसान रहें. एक बार जब आप अपना username सेट कर लेंगे, तो दूसरे लोग बिना आपका फोन नंबर लिए सिर्फ username से ही आपको ढूंढकर चैट शुरू कर सकेंगे.

बीटा टेस्टिंग जारी है 

फिलहाल ये फीचर सिर्फ बीटा टेस्टिंग में है. फिलहाल इसे कुछ चुनिंदा एंड्रॉइड यूजर्स को ही ट्राई करने का मौका मिला है. अभी तक ये गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम के सभी यूजर्स तक नहीं पहुंचा है. रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp जल्द ही इस यूजरनेम वाले फीचर को और ज्यादा बीटा टेस्टर्स के लिए जारी करेगा और उसके बाद इसे धीरे-धीरे दुनिया भर में रोलआउट किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: WhatsApp में आया धमाकेदार अपडेट, अब शेयर करें Live Photos, बनाएं AI चैट थीम्स और भी बहुत कुछ

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर गैस सिलेंडर बुक करना है बेहद आसान, बस फॉलो करें ये स्टेप्स

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola