WhatsApp ने लाया नया फीचर, Instagram की तरह यूजर्स अब स्टेटस में जोड़ सकेंगे अपना मन पसंद गाना

Published by : Ankit Anand Updated At : 01 Apr 2025 12:58 PM

विज्ञापन

WhatsApp

WhatsApp New Feature: WhatsApp ने अपने स्टेटस अपडेट फीचर को और अधिक इंटरैक्टिव बनाने के लिए एक नया फीचर रोलआउट किया है. इस नए फीचर के जरिए यूजर्स अब अपने स्टेटस में म्यूजिक जोड़ सकेंगे.

विज्ञापन

WhatsApp New Feature: Meta के इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे यूजर्स अब अपने स्टेटस अपडेट में म्यूजिक जोड़ सकेंगे. कंपनी ने एक आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट में जानकारी दी कि इस फीचर के तहत यूजर्स किसी फोटो या वीडियो के साथ किसी गाने के खास हिस्से को सिलेक्ट कर स्टेटस पर शेयर कर सकते हैं. यह फीचर दुनिया भर में धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है और अगले कुछ हफ्तों में यह Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा.

WhatsApp स्टेटस पर म्यूजिक कैसे जोड़े?

WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर जारी किया है, जिससे अब स्टेटस में म्यूजिक जोड़ा जा सकता है. इस फीचर का उपयोग करने के लिए  स्टेप्स को फॉलो करें:  

  • सबसे पहले WhatsApp खोलें और “Updates” टैब पर जाएं. 
  • इसके बाद “Add Status” पर टैप करें और कोई फोटो या वीडियो चुनें. 
  • स्टेटस एडिटिंग स्क्रीन पर अब टॉप में नया म्यूजिक आइकन दिखाई देगा, जिस पर टैप करें. यहां से आप अपनी पसंद का गाना सर्च कर सकते हैं या उपलब्ध लिस्ट में से चुन सकते हैं.
  • गाने का चयन करने के बाद, एडिटिंग स्क्रीन पर जाने के लिए उसके आगे दिए गए एरो आइकन पर टैप करें. 
  • अब अपने स्टेटस के लिए गाने का कोई खास हिस्सा चुनें और “Done” बटन दबाएं. 
  • इसके बाद Send बटन पर टैप कर अपने स्टेटस को पोस्ट करें.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

WhatsApp को अब सेट कर सकते है डिफॉल्ट कॉल 

WhatsApp ने iOS यूजर्स के लिए एक नया अपडेट रोलआउट किया है, जिससे अब iPhone में इसे डिफॉल्ट कॉल और मैसेजिंग ऐप के रूप में सेट किया जा सकता है. इस नए फीचर के तहत, यूजर्स किसी भी कॉन्टैक्ट या फोन नंबर पर टैप करके सीधे WhatsApp के जरिए कॉल या मैसेज भेज सकेंगे, बिना iPhone के डिफॉल्ट फोन या मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल किए. हालांकि, यह सुविधा केवल उन्हीं iPhone यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी, जिनके डिवाइस iOS 18.2 या उससे ऊपर के वर्जन पर रन कर रहे हैं.

अगर आप अपने iPhone पर WhatsApp को डिफॉल्ट कॉलिंग या मैसेजिंग ऐप बनाना चाहते हैं, तो ये स्टेप्स फॉलो करें:

  • अपने iPhone की Settings ऐप खोलें और Apps सेक्शन में जाएं.
  • वहां से Default Apps ऑप्शन को चुनें.
  • अब Messaging या Calling (या दोनों) कैटेगरी को सिलेक्ट करें.
  • दिखाए गए ऐप्स की लिस्ट में से WhatsApp को चुन लें.

यह भी पढ़े: Gmail पर आया AI सर्च फीचर, यह ढूंढ कर लायेगा आपके काम का ईमेल

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola