Apple के नये ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 26 में iPhone यूजर्स के लिए खास क्या है?
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 29 Jun 2025 8:37 AM
iOS26 Features
Apple ने iOS 26 लॉन्च किया है, जिसमें नया Liquid Glass डिजाइन, स्मार्ट Call Screening, Live Translation और कई एडवांस्ड AI फीचर्स (iOS 26 Features) शामिल हैं. जानिए कैसे ये अपडेट iPhone यूजर्स का अनुभव बेहतर बनाएगा और उन्हें देगा स्मार्ट तकनीक का नया स्वाद. अपडेट में बैटरी सेविंग और बेहतर परफॉर्मेंस भी शामिल है.
Apple ने अपने नये ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 26 को हाल ही में पेश किया है, जो iPhone यूजर्स के लिए कई शानदार और उपयोगी फीचर्स (iOS 26 Features) लेकर आया है. इस अपडेट में न सिर्फ डिजाइन में बड़ा बदलाव किया गया है, बल्कि यूजर एक्सपीरियंस को भी पहले से ज्यादा स्मार्ट और सुरक्षित बनाया गया है.
iOS 26 के प्रमुख फीचर्स
Liquid Glass डिजाइन: नया translucent इंटरफेस जो आपके फोन को देता है एक प्रीमियम और futuristic लुक. ऐप आइकन्स और विजेट्स अब ज्यादा कस्टमाइजेबल हैं.
Call Screening फीचर: अनजान कॉलर्स से बचने के लिए अब iPhone खुद कॉलर से नाम और कॉल का कारण पूछेगा, जिससे आप तय कर सकें कि कॉल उठानी है या नहीं.
Messages में Poll फीचर: अब ग्रुप चैट्स में सीधे iMessage के जरिए पोल बना सकते हैं और सभी मेंबर्स वोट कर सकते हैं.
Hold Assist: जब आप किसी कस्टमर केयर पर कॉल करते हैं, तो यह फीचर आपके लिए होल्ड पर इंतजार करेगा और एजेंट के आने पर आपको अलर्ट करेगा.
Live Translation: अब कॉल और मैसेज के दौरान रीयल-टाइम ट्रांसलेशन की सुविधा, जिससे भाषा की दीवारें टूटेंगी.
Apple Games App: एक नया ऐप जो आपके सभी गेम्स को एक जगह लाता है और दोस्तों के साथ चैलेंज करने की सुविधा देता है.
Adaptive Power Mode: बैटरी की खपत को समझकर फोन खुद ही बैकग्राउंड एक्टिविटी और ब्राइटनेस को कंट्रोल करेगा.
किन iPhones को मिलेगा iOS 26?
iOS 26 अपडेट iPhone 13 सीरीज और उसके बाद के सभी मॉडल्स के लिए उपलब्ध होगा. पुराने डिवाइसेज को यह अपडेट नहीं मिलेगा.
Apple और Meta की नजर Perplexity AI पर क्यों? जानिए इस AI स्टार्टअप में क्या है खास
आपके Aadhaar Card के साथ कोई और तो नहीं कर रहा खिलवाड़? मिनटों में बताएगी यह सरकारी वेबसाइट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










