आपके Aadhaar Card के साथ कोई और तो नहीं कर रहा खिलवाड़? मिनटों में बताएगी यह सरकारी वेबसाइट
Published by : Ankit Anand Updated At : 27 Jun 2025 5:39 PM
Aadhaar Card: कैसे पता करें आधार असली है या नकली?
Aadhaar Card: अगर आपको भी शक है कि आपका आधार कार्ड कहीं और भी इस्तेमाल हो रहा है तो आप इसकी ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री खुद चेक कर सकते हैं. इसके लिए किसी थर्ड-पार्टी ऐप की जरूरत नहीं होती. बस आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होता है.
Aadhaar Card: आज के समय में आधार कार्ड हर भारतीय नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चूका है. इसका इस्तेमाल सरकारी दफ्तरों में पहचान दिखने से लेकर होटल में चेक-इन के तौर पर कई जगहों पर किया जाता है. ऐसे में इसका गलत तरीके से इस्तेमाल होना एक गंभीर चिंता का विषय बन सकता है. कई बार लोगों को पता भी नहीं चलता कि उनका आधार कार्ड किन-किन जगहों पर इस्तेमाल किया गया है.
अगर यह गलत लोगों के हाथ लग जाए तो किसी बड़ी परेशानी का शिकार हो सकते हैं. लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. आप कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके यह जान सकते हैं कि आपका आधार कहां-कहां इस्तेमाल हो रहा है. आइए जानते हैं.
UIDAI के जरिए चलेगा पता
UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप आधार कार्ड से जुड़ी कई जरूरी सेवाएं घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं. चाहे बात फोटो अपडेट कराने की हो या नया आधार बनवाने की प्रक्रिया शुरू करने की यह पोर्टल बहुत काम का है. क्या आप जानते हैं कि इस वेबसाइट के जरिए आप यह भी देख सकते हैं कि आपका आधार कहां-कहां और कब-कब इस्तेमाल हुआ है? जी हां इसी वेबसाइट के जरिए आप चुटकियों में पता लगा सकते है अपना आधार कहां और कब इस्तेमाल किया गया है.
यह भी पढ़ें: चिप वाला e-Passport की हुई शुरुआत, जानें कैसे करें अप्लाई, घर बैठे मिलेगी डिलीवरी
अपने Aadhaar Card की हिस्ट्री कैसे चेक करें?
- myAadhaar पोर्टल पर जाएं: सबसे पहले आधिकारिक myAadhaar वेबसाइट पर विजिट करें.
- OTP से लॉगिन करें: अपना आधार नंबर और दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करें. इसके बाद “Login With OTP” पर क्लिक करें और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए वन-टाइम पासवर्ड (OTP) की मदद से लॉगिन करें.
- ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री देखें: लॉगिन करने के बाद “Authentication History” विकल्प पर क्लिक करें. यहां आप तारीख चुनकर उस अवधि में आपके आधार का कहां-कहां और कैसे इस्तेमाल हुआ, इसकी पूरी जानकारी देख सकते हैं.
- लेनदेन की जांच करें: अगर कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत रिपोर्ट करें.
यह भी पढ़ें: क्या आप भी Aadhaar अपडेट के लिए लगाते हैं सेंटर के चक्कर? अब घर बैठे हो जाएगा सारा काम, जानें कैसे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










