What Is Jio 5.5G: जियो ने पेश की 5G से भी फास्ट तकनीक, मिलेगी 1Gbps की इंटरनेट स्पीड
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 10 Jan 2025 1:59 PM
Jio 5.5g Network on Oneplus 13 Series
What Is Jio 5.5G: 5G का एडवांस वर्जन 5.5G के नाम से जाना जाता है, और यह अपनी बेहतर इंटरनेट स्पीड, कम लेटेंसी और उच्च नेटवर्क रिलायबिलिटी के लिए जाना जाता है. जानिए तफ्सील से-
What Is Jio 5.5G: भारत में नयी 5.5G टेक्नोलॉजी की शुरुआत हो चुकी है. यह सुविधा रिलायंस जियो के नेटवर्क पर सिर्फ वनप्लस 13 सीरीज के नये हैंडसेट्स पर मिलेगी. ऐसा वनप्लस का दावा है. ऐसे में कहा जा रहा है कि जियो ने भारत में अपनी नयी 5.5G टेक्नोलॉजी की शुरुआत कर दी है, जिसे 5G एडवांस सर्विस भी कहा जाता है. इस नयी तकनीक से यूजर्स को 1Gbps की स्पीड पर इंटरनेट ऐक्सेस मिलेगा, जो अब तक के सबसे तेज इंटरनेट कनेक्शन का वादा करता है. इस टेक्नोलॉजी की पहली झलक वनप्लस 13 सीरीज की लॉन्चिंग के दौरान देखने को मिली. वनप्लस का यह नया स्मार्टफोन जियो 5.5G या Jio 5GA सर्विस को सपोर्ट करने वाला पहला डिवाइस है. यह फोन विशेष रूप से जियो की नेटवर्क टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर विकसित किया गया है, और कंपनी ने यह दावा किया है कि यह भारत में 5.5G सपोर्ट करने वाला पहला स्मार्टफोन है.
5G से कितना अलग है 5.5G?
5G का एडवांस वर्जन 5.5G के नाम से जाना जाता है, और यह अपनी बेहतर इंटरनेट स्पीड, कम लेटेंसी और उच्च नेटवर्क रिलायबिलिटी के लिए जाना जाता है. 5.5G में इंटीग्रेटेड इंटेलिजेंस फीचर्स को भी शामिल किया गया है, जो नेटवर्क के प्रदर्शन को और बेहतर बनाता है. 5.5G टेक्नोलॉजी को जियो ने रिलीज 18 के साथ शुरू किया है, जो एक इनिशियल फेज है. यह वर्जन पहले के रिलीज 15, 16 और 17 से बेहतर है, और इसमें और भी सुधार किये जाएंगे. 5.5G टेक्नोलॉजी को रिलीज 21 तक और अधिक विकसित किया जाएगा, जिसे 2028 तक पूरी तरह से लागू किया जा सकता है.
Jio की 5.5G सर्विस और स्पीड
जियो की 5.5G सर्विस को लेकर कंपनी ने एक डेमो वीडियो भी पेश किया, जिसमें इंटरनेट स्पीड को देखा गया. इस वीडियो में जियो नेटवर्क पर डाउनलिंग स्पीड 277.78 Mbps थी, जबकि नॉन-कंपोनेंट कैरियर (Non-3CC) में डाउनलिंग स्पीड 1014.96 Mbps तक पहुंची. जियो की वेबसाइट के अनुसार, भारत में जियो True 5G यूजर्स को 1Gbps की स्पीड पर इंटरनेट ऐक्सेस मिलेगा. यह स्पीड 5G के सामान्य वर्जन से कहीं अधिक है, और यह यूजर्स को ज्यादा तेज और स्मूथ इंटरनेट अनुभव प्रदान करेगी.
5G और 5.5G के बीच अंतर
5G और 5.5G के बीच मुख्य अंतर इसकी स्पीड और नेटवर्क की स्थिरता में है. जहां 5G टेक्नोलॉजी में उच्च स्पीड की पेशकश की जाती है, वहीं 5.5G में यह और भी बेहतर किया गया है. 5.5G में कम लेटेंसी और बेहतर नेटवर्क कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है. इसके अलावा, 5.5G मल्टी कैरियर एग्रीगेशन को भी सक्षम करता है, जो यूजर्स को स्मूथ और बिना रुके कनेक्टिविटी का अनुभव दिलाता है.
Airtel और Jio का 5G मॉडल
भारत में जियो ने 2022 में अपनी True 5G सर्विस लॉन्च की थी, जो स्टैंडअलोन (SA) 5G सर्विस पर आधारित है. वहीं, एयरटेल ने नॉन-स्टैंडअलोन (NSA) 5G सर्विस पेश की थी, जो मौजूदा 4G इंफ्रास्ट्रक्चर पर आधारित है. हालांकि, एयरटेल अब SA 5G और एडवांस 5G सर्विस लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. NSA की रेंज बड़ी होती है, लेकिन स्पीड में SA 5G ज्यादा प्रभावी साबित होती है.
OnePlus 13 और OnePlus 13R भारत में लॉन्च, जानिए खूबियां क्या हैं और कीमत कितनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










