Chin Tapak Dum Dum का मतलब क्या है? कहां से आया यह ट्रेंड और इंटरनेट पर कैसे हुआ वायरल?
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 01 Sep 2024 4:12 PM
What Is Chin Tapak Dum Dum Meaning
Chin Tapak Dum Dum: सोशल मीडिया में पिछले कुछ दिन से 'चिन टपाक डम डम' जोरों से ट्रेंड कर रहा है. इंस्टाग्राम की रील्स से लेकर यूट्यूब के शॉर्ट्स तक, हर जगह यह वायरल है. ये चार शब्द आजकल हर उम्र के लोगों की जुबान पर चढ़ गए हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह ट्रेंड आया कहां से है और इंटरनेट पर वायरल कैसे हुआ?
Chin Tapak Dum Dum: सोशल मीडिया पर आप अगर एक्टिव रहते हैं, तो ‘चिन टपाक डम डम’ से जरूर वाकिफ होंगे. क्या मीम्स और क्या रील्स, हर जगह यह चीज वायरल हो चुकी है. ये चार शब्द आजकल हर उम्र के लोगों की जुबान पर चढ़ गए हैं. सुनने में यह अजीबोगरीब और बेसिर-पैर का लगता है, लेकिन सोशल मीडिया के हर प्लैटफॉर्म पर यह छो गया है. हम आपको बताएंगे कि ‘चिन टपाक डम डम’ क्या होता है? यह ट्रेंड कहां से आया है और इंटरनेट पर कैसे वायरल हुआ?
‘चिन टपाक डम डम’ ट्रेंड क्या है ? (Why is Chin Tapak Dam Dam Trending?)
एक कार्टून शो है- ‘छाेटा भीम’. बचपन में आपने भी जरूर इसे देखा होगा. आपने अगर न भी देखा हो, तो आपके घर के बच्चों ने तो यह कार्टून शो जरूर देखा होगा. इस शो में एक दुष्ट जादूगर का कैरेक्टर है, जिसका नाम है टाकिया. ‘चिन टपाक डम-डम’ इसी टाकिया का तकिया कलाम है. इसका इस्तेमाल वह उस जगह पर करता है, जब उसे अपनी शक्ति दिखानी होती है. यह सीन ‘छाेटा भीम’ शो में ‘ओल्ड एनिमीज’ सीजन 4 के 47वें एपिसोड का था. इस सीन का क्लिप इंटरनेट पर वायरल हुआ, तो लोग इस पर एक से एक वीडियो बना डाले.
‘चिन टपाक डम डम’ का मतलब क्या है? (What is Chin Tapak Dam Dam Meaning?)
‘चिन टपाक डम डम’ भले ही सोशल मीडिया सेंसेशन बन गया हो, लेकिन इसका मतलब कुछ नहीं है. ये चार शब्द लोगों की जुबान पर ऐसे चढ़ गए हैं कि वे हर बात पर ‘चिन टपाक डम डम’ करते नजर आ रहे हैं. यह किसी की क्रिएटिविटी का ही नतीजा है कि इन दिनों इसका इस्तेमाल मीम्स, रिंगटोन, नोटिफिकेशन साउंड, स्टिकर और अलग-अलग तरह के मजेदार कंटेंट में हो रहा है.
‘चिन टपाक डम डम’ को सबसे पहले किशोर कुमार ने किया वायरल (The Kishore Kumar connection of ‘Chin Tapak Dum Dum’)
साल 1966 में आयी फिल्म ‘लड़का लड़की’ में किशोर कुमार का तकियाकलाम ‘चिन टपाक डम डम’ था. इस वीडियो को भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. इसके बाद यूजर्स को इस वायरल ट्रेंड के पीछे का असली कंसेप्ट पता चला. पोस्ट पर यूजर्स ने कमेंट किया- ओरिजिनल कंटेंट तो ओरिजिनल ही होता है और जो नकल करते हैं वो सिर्फ नकल ही करते रहते हैं. किसी ने लिखा- ओरिजिनल कंटेंट को शेयर करें और फैलाएं. फिल्म का नाम है- लड़का लड़की. किशोर कुमार के इसी तकियाकलाम को हल्का-सा फेर-बदलकर ‘छोटा भीम’ में इस्तेमाल किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










