Vivo के नये कॉम्पैक्ट फोन की सेल शुरू, कैमरा और फ्लैगशिप फीचर्स है खासियत
Published by : Shivani Shah Updated At : 14 May 2026 11:41 AM
वीवो X300 FE / फोटो- वीवो
Vivo X300 FE की पहली सेल आज से शुरू हो गई है. स्मार्टफोन पर ₹9000 तक इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और No-Cost EMI ऑफर मिल रहा है. फोन में ZEISS कैमरा, Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और 6500mAh बैटरी जैसे फ्लैगशिप फीचर्स दिए गए हैं.
अगर आप बढ़िया कैमरा और फ्लैगशिप फीचर्स वाला फोन चाहते हैं, लेकिन इसके लिए लाखों रुपये खर्च नहीं करना चाहते, तो Vivo X300 FE आपके लिए परफेक्ट चॉइस बन सकता है. हाल ही में लॉन्च हुए इस मॉडल की सेल आज से शुरू हो गई है. खास बात तो यह है कि पहली सेल पर कंपनी अच्छा डिस्काउंट भी दे रही है, जिससे आप इसे लॉन्च प्राइस से कम में खरीद सकते हैं. साथ ही कंपनी EMI ऑप्शन भी दे रही है. Vivo के इस मॉडल की खासियत की बात करें, तो इसमें प्रीमियम कैमरा, दमदार परफॉर्मेंस और कॉम्पैक्ट डिजाइन का बढ़िया कॉम्बिनेशन मिलेगा. ZEISS कैमरा ट्यूनिंग, पावरफुल प्रोसेसर और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स के साथ X300 FE उन यूजर्स को टारगेट करता है, जो कम कीमत में फ्लैगशिप जैसा एक्सपीरियंस चाहते हैं.
कीमत, ऑफर्स और उपलब्धता
Vivo X300 FE में दो वेरिएंट ऑप्शन मिलेंगे, जिसकी कीमत-
- 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए ₹79,999 और
- 12GB + 512GB वेरिएंट के लिए ₹89,999 है.
पहली सेल पर कंपनी मॉडल के बेस वेरिएंट पर 8000 रुपये और टॉप मॉडल पर 9000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट का फायदा दे रही है. ग्राहक UPI और SBI, HDFC और Axis बैंक कार्ड पर इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं. साथ ही कंपनी 9 महीने का No-Cost EMI ऑप्शन भी दे रही है.
ग्राहक इस मॉडल को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट, Amazon, Flipkart और कंपनी के ऑथराइज्ड रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीद सकेंगे.
छोटा साइज, लेकिन फ्लैगशिप वाली फील
Vivo X300 FE उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो कॉम्पैक्ट फोन पसंद करते हैं लेकिन फीचर्स में कोई समझौता नहीं चाहते. मॉडल में 6.31 इंच का फ्लैट डिस्प्ले मिलता है, जो हाई ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आउटडोर में भी शानदार विजिबिलिटी देता है.
डिवाइस का स्लिम प्रोफाइल, प्रीमियम मेटल फ्रेम और कर्व्ड डिजाइन इसे हाथ में काफी स्टाइलिश और कम्फर्टेबल बनाते हैं. यह Urban Olive, Lilac Purple और Noir Black जैसे कलर ऑपशन्स में मिलेगा.
ZEISS कैमरा के साथ मिलेगा प्रो-लेवल फोटोग्राफी एक्सपीरियंस
कैमरे के मामले में Vivo X300 FE काफी दमदार है. इसमें ZEISS ट्यूनिंग के साथ 50MP मेन कैमरा और 50MP टेलीफोटो सेंसर दिया गया है, जो हाई-क्वालिटी पोर्ट्रेट और डिटेल्ड जूम शॉट्स कैप्चर करते हैं.
फोन 100x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है, जिससे दूर मौजूद ऑब्जेक्ट्स को भी क्लियर तरीके से कैप्चर किया जा सकता है. इसके अलावा, ZEISS मल्टीफोकल पोर्ट्रेट फीचर अलग-अलग फोकल लेंथ पर प्रोफेशनल कैमरा जैसा आउटपुट देने का दावा करता है. कंपनी ने इसमें टेलीफोटो एक्सटेंडर सपोर्ट भी दिया है, जिससे लॉन्ग-रेंज फोटोग्राफी और बेहतर हो जाती है.
AI फीचर्स बनाएंगे फोटोग्राफी को आसान
Vivo X300 FE में सिर्फ कैमरा हार्डवेयर ही नहीं, बल्कि कई स्मार्ट AI फीचर्स भी दिए गए हैं. फोन का AI Creative Suite यूजर्स को 25 से ज्यादा फोटो स्टाइल, ऑटो सीन ऑप्टिमाइजेशन और एडवांस्ड एडिटिंग टूल्स की सुविधा देता है.
इसके अलावा, AI Erase, AI Image Expansion और Noise Reduction जैसे फीचर्स फोटो एडिटिंग को आसान बनाते हैं और बिना ज्यादा मेहनत के बेहतर रिजल्ट देने में मदद करते हैं.
पावरफुल परफॉर्मेंस और बड़ी बैटरी
परफॉर्मेंस के लिए vivo X300 FE में लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 फ्लैगशिप प्रोसेसर दिया गया है, जो गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और मल्टीटास्किंग में स्मूद एक्सपीरियंस देने का दावा करता है.
फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करती है. कंपनी के अनुसार, यह डिवाइस लंबे समय तक बैकअप देने में कैपेबल है, जिससे यूजर्स बिना बार-बार चार्ज किए आराम से गेमिंग, कंटेंट क्रिएशन और एंटरटेनमेंट का आनंद ले सकते हैं.
यह भी पढ़ें: डुअल 200MP कैमरा वाले Vivo X300 Ultra की सेल शुरू, मिल रहा ₹22000 तक का डिस्काउंट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










