Vivo V50e vs Vivo V40e: आज आ रहा वीवो का नया स्मार्टफोन, जानिए क्या मिलेंगे अपग्रेड

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

Vivo V50e vs Vivo V40e

Vivo V50e vs Vivo V40e: Vivo V50e भारत में 10 अप्रैल को लॉन्च होगा. जानिए Vivo V40e की तुलना में इसमें क्या नए फीचर्स और अपग्रेड्स मिलेंगे, जैसे कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी.

विज्ञापन

Vivo V50e vs Vivo V40e: Vivo भारत में अपनी लोकप्रिय V-सीरीज को तेजी से अपग्रेड कर रहा है. इस सीरीज का नया स्मार्टफोन Vivo V50e 10 अप्रैल को लॉन्च होने जा रहा है. कंपनी ने पहले ही Vivo V50 की घोषणा की थी, जिसमें शानदार कैमरा अपग्रेड्स देखने को मिले. अब Vivo V50e को लेकर भी काफी उत्सुकता है, खासतौर पर पिछले साल के Vivo V40e यूजर्स के बीच. यहां हम आपको Vivo V50e और V40e के बीच संभावित अंतर और अपग्रेड्स के बारे में बता रहे हैं.

डिजाइन और डिस्प्ले में बदलाव

दोनों ही स्मार्टफोन में समान कैमरा डिजlइन है जिसमें पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल और LED रिंग लाइट शामिल है. हालांकि Vivo V50e में बड़ी रिंग लाइट दी जा सकती है जिससे लो-लाइट फोटोग्राफी बेहतर हो सके.V50e को IP68 और IP69 रेटिंग मिल सकती है जबकि V40e में IP64 की सुरक्षा दी गई थी.

डिस्प्ले की बात करें तो दोनों में 6.77-इंच की AMOLED स्क्रीन मिलती है. V40e में 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स ब्राइटनेस थी, वहीं V50e में 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ और बेहतर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: डिजिटल डिटॉक्स के लिए आया स्पेशल फोन, कीमत और खूबियां भी यहीं जान लीजिए

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

परफॉर्मेंस और बैटरी

Vivo V40e MediaTek Dimensity 7300 प्रॉसेसर पर काम करता है और ऐसा माना जा रहा है कि V50e में भी यही चिपसेट मिलेगा, लेकिन बेहतर RAM और स्टोरेज के साथ. V50e में 5600mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है, जो कि V40e की 5500mAh बैटरी से थोड़ा बेहतर है.

कैमरा और पोर्ट्रेट फीचर्स

दोनों स्मार्टफोन में 50MP Sony IMX882 सेंसर वाला प्राइमरी कैमरा है, लेकिन V50e में OIS सपोर्ट और 1x, 1.5x, 2x जैसे पोर्ट्रेट ज़ूम फीचर्स मिलेंगे.सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दोनों में है.

Vivo V50e की कीमत कितनी होगी?

V50e की कीमत लगभग ₹28,999 हो सकती है, जो कि V40e की शुरुआती कीमत थी.

यह भी पढ़ें: Budget Smartphones Under 7000: 7 हजार के अंदर इन स्मार्टफोन्स की चलती है धाक, Samsung-Motorola जैसे ब्रांड भी है लिस्ट में शामिल

यह भी पढ़ें: Google चुपके से सुन रहा है आपकी सभी प्राइवेट बातें, तुरंत करें यह सेटिंग्स बंद वरना लीक हो जाएंगे सारे सीक्रेट्स

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola