ePaper

नए नवेले Samsung Galaxy S26 को कड़ी टक्कर देते हैं ये 5 फोन, देखें लिस्ट

Updated at : 01 Mar 2026 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
Samsung Galaxy S26 Alternatives

Samsung Galaxy S26 (Photo: Samsung)

अगर आप Samsung Galaxy S26 खरीदने का सोच रहे हैं, तो जरा ठहरिए. मार्केट में ऐसे कई दमदार स्मार्टफोन्स मौजूद हैं जो इसे कड़ी टक्कर देते हैं. इन फोन्स में आपको प्रीमियम कैमरा क्वालिटी, पावरफुल चिपसेट और बड़ी बैटरी का शानदार कॉम्बिनेशन मिलता है.

विज्ञापन

Samsung Galaxy S26 लॉन्च हो चुका है. इसकी क्लीन फोटोग्राफी और स्मूद UI बेहद शानदार और सीमलेस एक्सपीरियंस देते हैं. लेकिन अगर आप सिर्फ इसी फोन तक सीमित नहीं रहना चाहते और कुछ दूसरे मॉडल की तलाश में हैं, तो मार्केट में ढेरों ऑप्शन मौजूद हैं. हमने आपके लिए कुछ शानदार स्मार्टफोन  तैयार की है जो Galaxy S26 को कड़ी टक्कर देते हैं. आइए इन पर एक नजर डालते हैं.

vivo X300 5G

यह फोन 6.31-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 1 बिलियन कलर्स और स्मूद 120Hz रिफ्रेश रेट आपको मिल जाता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें दमदार MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया गया है, जो OriginOS 6 पर रन करता है. फोटोग्राफी लवर्स के लिए इसमें Zeiss ऑप्टिक्स के साथ 200MP + 50MP + 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है. वहीं, लंबी बैटरी लाइफ के लिए फोन में 6040mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. इसे 90W फास्ट चार्जर के साथ जल्दी चार्ज भी किया जा सकता है.

OnePlus 15 5G 

इसमें 6.78-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 1 बिलियन कलर्स और स्मूथ 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. परफॉर्मेंस के लिए फोन में लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो OxygenOS 16 पर चलता है. फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें ट्रिपल 50MP रियर कैमरा सेटअप है, जबकि सामने की तरफ 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है.

Google Pixel 10

इस फोन में आपको पीछे की तरफ 48MP + 10.8MP + 13MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल जाता है. वहीं सेल्फी के लिए 10.5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Google का नया Tensor G5 चिपसेट दिया गया है. साथ ही 6.3-इंच का OLED डिस्प्ले मिल जाता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. इसमें 4970mAh की बड़ी बैटरी और 30W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन लंबे समय तक साथ निभाता है.

iQOO 15 

इसमें पीछे की तरफ ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिल जाता है. फोन में 6.85-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जो 1 बिलियन कलर, 144Hz रिफ्रेश रेट और जबरदस्त 6000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. वहीं, लंबी बैटरी लाइफ के लिए इसमें बड़ी 7000mAh बैटरी दी गई है, जिसे 100W फास्ट चार्जर तेजी से चार्ज कर देता है.

iPhone 17 

इसमें ड्यूल 48MP का बैक कैमरा दिया गया है, जो सेंसर-शिफ्ट (sensor-shift) OIS के साथ आता है. वहीं पोर्ट्रेट और सेल्फी लवर्स के लिए इसमें 18MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है. परफॉर्मेंस की बात करें तो यह फोन Apple के लेटेस्ट A19 चिपसेट पर चलता है और iOS 26.3 पर रन करता है. डिस्प्ले भी कमाल का है. इसमें 6.3-इंच का LTPO Super Retina XDR OLED पैनल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक दी गई है.

यह भी पढ़ें: 200MP पेरिस्कोप कैमरा के साथ Xiaomi 17 Ultra ग्लोबली लॉन्च, साथ में आया Xiaomi 17

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola