डिजिटल डिटॉक्स के लिए आया स्पेशल फोन, कीमत और खूबियां भी यहीं जान लीजिए

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

Light Phone 3

Light Phone 3 एक सिंपल लेकिन पावरफुल स्मार्टफोन है जो सोशल मीडिया से दूरी बनाकर सिर्फ जरूरी कामों पर फोकस करने वालों के लिए डिज़ाइन किया गया है. जानिए इसकी कीमत, फीचर्स और लॉन्च डिटेल्स

विज्ञापन

Light Phone 3 : अगर आप डिजिटल डिटॉक्स (Digital Detox) की तलाश में हैं और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर एक शांत और फोकस्ड जीवन चाहते हैं, तो हाल ही में लॉन्च हुआ LightPhone 3 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह फोन खासतौर पर ऐसे यूजर्स के लिए तैयार किया गया है, जो स्मार्टफोन के जरूरी फीचर्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं लेकिन सोशल मीडिया और नोटिफिकेशन के जाल से बचना चाहते हैं.

Light Phone 3 के खास फीचर्स

डिस्प्ले: 3.92 इंच AMOLED स्क्रीन (1080×1240 पिक्सेल)

प्रॉसेसर: Qualcomm SM4450 चिपसेट

रैम / स्टोरेज: 6GBRAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज

कैमरा:

रियर कैमरा: 50MP (12MP आउटपुट)

फ्रंट कैमरा: 8MP

ऑपरेटिंग सिस्टम: LightOS (बिना थर्ड पार्टी ऐप्स)

बैटरी: 1800mAh

कनेक्टिविटी: 5G सपोर्ट, ब्लूटूथ 5, GPS, NFC, USB Type-C

अतिरिक्त फीचर्स: IP54 रेटिंग, फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर, डुअल माइक्रोफोन

यह भी पढ़ें: YouTube वीडियो देखते समय बार-बार परेशान करते हैं Ads? बिना एक रुपये खर्च किए जानें कैसे पाएं इनसे छुटकारा

यह भी पढ़ें: WhatsApp ला रहा है दमदार प्राइवेसी फीचर, भेजे गए फोटो और वीडियो दूसरों के फोन में नहीं होंगे ऑटो सेव

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

डिजाइन सिंपल, एलिगेंट और मजबूत

इस फोन में कॉल, टेक्स्ट, अलार्म, म्यूजिक, पॉडकास्ट, कैलेंडर, कैलकुलेटर, डायरेक्शन जैसे बेसिक फीचर्स शामिल हैं. इसमें सोशल मीडिया, ब्राउजर या कोई भी थर्ड पार्टी ऐप सपोर्ट नहीं मिलता, जिससे यह डिवाइस यूजर्स को ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर रखता है. फोन का डिजाइन सिंपल, एलिगेंट और मजबूत है, और इसके निर्माण में रिसाइकल प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है.

किसके लिए है ये फोन?

LightPhone 3 उन लोगों के लिए एक आइडियल डिवाइस है जो डिजिटल वेलनेस, फोकस्ड लाइफस्टाइल और मिनिमलयूसेज को प्राथमिकता देते हैं.

Light Phone 3 की कीमत और उपलब्धता

LightPhone 3 को अमेरिका में 799 डॉलर (लगभग ₹68,000) की कीमत पर पेश किया गया है. फिलहाल इसे 599 डॉलर (करीब ₹52,000) में सीमित समय के लिए प्री-ऑर्डर किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Budget Smartphones Under 7000: 7 हजार के अंदर इन स्मार्टफोन्स की चलती है धाक, Samsung-Motorola जैसे ब्रांड भी है लिस्ट में शामिल

यह भी पढ़ें: Google चुपके से सुन रहा है आपकी सभी प्राइवेट बातें, तुरंत करें यह सेटिंग्स बंद वरना लीक हो जाएंगे सारे सीक्रेट्स

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola