ePaper

ई-रिक्शा पर बैठ बंदा ले रहा था हवाई जहाज का मजा, वीडियो देख लोगों की कांप गयी आत्मा, आप भी देखें

Updated at : 14 Jul 2025 4:01 PM (IST)
विज्ञापन
Viral Video Man Doing Stunt on e rickshaw
Viral Video Man Doing Stunt on e rickshaw

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक आदमी सड़क पर ई-रिक्शा चलाता दिख रहा है. वह ई-रिक्शा पर बेहद जोखिम भरा स्टंट करते हुए दिखाई दे रहा है. इस नजारे को देखने के बाद आप भी कुछ क्षणों के लिए दंग रह जाएंगे. आइए देखते हैं इस वीडियो को.

विज्ञापन

Viral Video: सड़क पर गाड़ी चलाना एक बड़ी जिम्मेदारी का काम होता है. इसलिए जब भी हम गाड़ी लेकर निकलते हैं तो आंखें और कान दोनों खोल कर ड्राइव करते हैं. एक छोटी सी गलती भारी नुकसान पहुंचा सकती है. इसके बावजूद कुछ लोग स्टंट करने से पीछे नहीं हटते. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक आदमी ई-रिक्शा को अनोखे अंदाज में चलाता दिख रहा है. इस नजारे को देखकर लोग काफी हैरान हैं. आइए देखते हैं इस वीडियो को.

ई-रिक्शा बना डाला हवाई जहाज  

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ई-रिक्शा चालक अपनी गाड़ी में ओपन रूफ का आनंद लेता नजर आ रहा है. वह तेज रफ्तार में लेटकर बड़ी आसानी से रिक्शा चलाता दिख रहा है. जिस तरह से वह गाड़ी चला रहा है उससे ऐसा लग रह है जैसे उसके लिए ये डेली का काम हो. इसे देखकर लोग चौंक रहे हैं क्योंकि वह न तो हेलमेट पहने है, न सीट बेल्ट लगाए है, फिर भी बिना डरे रिक्शा को शानदार तरीके से संभाल रहा है.

हैरानी इस बात की है कि हाईवे पर इतनी स्पीड में होने के बावजूद उसके चेहरे पर ज़रा भी घबराहट या डर नहीं झलक रहा. इस वीडियो पर मिलेजुले रिएक्शन आ रहे हैं कुछ लोग उसके स्टाइल को पसंद कर रहे हैं, जबकि कई इसे बेहद जोखिम भरा बता रहे हैं.

Viral Video: देखें वीडियो

लोगों ने किए कमेंट्स

इस वीडियो को एक्स पर @itsmanish80 अकाउंट से शेयर किया गया है. वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक हजारों बार देखा जा चुका है और लोग इस पर अपनी राय दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि यह व्यक्ति न केवल खुद की, बल्कि दूसरों की भी जान जोखिम में डाल रहा है. वहीं किसी ने कहा कि यह बस दिखावा कर रहा है और आगे जाकर परेशानी में फंस सकता है. एक अन्य ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि ऐसे लोगों का चालान काटकर उनका लाइसेंस रद्द कर देना चाहिए.

खीरे का ठेला देख खरीदारी करने पहुंचा नन्हा हाथी, छोटू ने फिर किया कुछ ऐसा कि वायरल हो गया वीडियो

Viral Video: मराठी विवाद के बीच ‘ताऊ’ का रौब! नासिक के बंदे से कहा- “हरियाणवी में बोल… और फिर!”

हाथी के साथ बस फोटो क्लिक करवाने गई थी लड़की, तभी उसने सूंड से किया कुछ ऐसा कि लोग बोले Awww…

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola